{"_id":"5fc5c8ceb67fe4062f5dd75a","slug":"heavy-fire-during-fireworks-in-barat-12-shops-burnt-to-ashes-loss-of-more-than-50-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरात में आतिशबाजी के दौरान लगी भीषण आग, 12 दुकानें जलकर राख, 50 लाख से अधिक का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में आतिशबाजी के दौरान लगी भीषण आग, 12 दुकानें जलकर राख, 50 लाख से अधिक का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आतिशबाजी से लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गाजीपुर जिले के करंडा थाने के मेदनीपुर बाजार में बरात में आतिशबाजी और पटाखे फोड़ते समय एकाएक भीषण आग लग गई। इसमें बारह से अधिक दुकानें जलीं और पचास लाख से अधिक की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। घटना की जानकारी होने के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता सुबह साढ़े नौ बजे तक आग बुझाने में जुटा रहा।
2 of 4
आग लगने के बाद मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
आग में हजारों रुपये नगदी सहित सबकुछ जलकर नष्ट हो गया है। कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन से आर्थिक तंगी झेल रहे दुकानदार किसी तरह अनलॉक में संभले थे। इसी बीच सोमवार की रात आग ने ऐसी तबाही मचाई की सबकुछ तबाह हो गया। देर शाम मेदनीपुर बाजार में सैदपुर से बारात आई थी। बरात गांव के रामाधीन यादव के यहां दरवाजे पर जा रही थी।
3 of 4
आग में जले सिक्के और अन्य सामान।
- फोटो : अमर उजाला।
बराती खुशी झूम रहे थे। इस बीच सड़क पर नाचने -गाने, पटखा फोड़ने और आतिशबाजी करने का क्रम भी जारी था। तभी एक छोटी सी चिंगारी ने बाजार की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग ने एक-एक कर दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आग लगने से जला सिलिंडर।
- फोटो : अमर उजाला।
जबतक ग्रामीण, दुकानदार एवं अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते आग में राधे केशरी, गोपाल गुप्ता, गुड्डू, बलवंत यादव, राधेश्याम यादव, सोनू गोड़, जय श्रीराम, सुनील यादव, रामबली राजभर, हवलदार कुशवाहा, लालजी गुप्ता, राकेश गुप्ता कल्लू, फेकन मोची आदि की दुकानें जल गई हैं। आग को बुझाने का कार्य मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे तक जारी था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।