{"_id":"60683f1f8e4879698c7308de","slug":"up-panchayat-chunav-2021-former-mp-dhananjay-singh-wife-will-contest-panchayat-elections","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव 2021: पू्र्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी लड़ेंगी पंचायत चुनाव, पुलिस को है पति की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव 2021: पू्र्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी लड़ेंगी पंचायत चुनाव, पुलिस को है पति की तलाश
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 03 Apr 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व सासंद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले में सियासी सरगर्मी तेज है। चुनावी मैदान में कई दिग्गजों के आने से मुकाबला रोचक होता जा रहा है। जौनपुर जिले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया। वह वार्ड संख्या 45 (सिकरारा तृतीय) से उम्मीदवार हैं। श्रीकला सिंह के नामांकन के बाद जिले के सियासी हलके में खलबली मची हुई है। उनके पति धनंजय सिंह हाल में ही जेल से जमानत पर छूटे हैं। अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी धनंजय की पुलिस को तलाश है। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में श्रीकला सिंह ने पति के समर्थन में जमकर प्रचार किया था। इस दौरान प्रचार के अलग-अलग तरीकों के कारण वह चर्चा में रहीं। अब जिला पंचायत सदस्य पद से नामांकन करते हुए वह खुद जिले से अपने नए सियासी सफर की शुरुआत कर रही हैं।
3 of 5
नामांकन के दौरान उनके साथ एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। सदस्य के तौर पर श्रीकला सिंह की जीत हुई तो वह अध्यक्ष पद की भी दावेदार मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
पति को तलाश रही है पुलिस
अजीत हत्याकांड में आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह पांच मार्च को जौनपुर के खुटहन थाने में दर्ज पुराने मामले में जमानत तोड़वाकर एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट प्रयागराज में हाजिर हुए थे। उसी मामले में वह फिर से जमानत पाकर फतेहगढ़ जेल से बुधवार दोपहर रिहा हो गए थे। वह दोपहर में ही गुपचुप तरीके से अपने समर्थकों के साथ निकल गए।
विज्ञापन
5 of 5
पूर्व सांसद धनंजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
इसकी खबर मिलते ही लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने बुधवार को ही अजीत हत्याकांड में धनंजय को रिमांड पर लेने के लिये वारंट बी फतेहगढ़ जेल भेजा था। अब पुलिस का कहना है कि धनंजय की तलाश में फिर से दबिश दी जाएगी। उनके मामले में वह अभी भी आरोपी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।