उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन शनिवार से शुरू हो गया। जिले के 21 ब्लॉकों में प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन हो रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित सीआरओ कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य के नामांकन हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से नामांकन के लिए उम्मीदवार डटे हुए हैं। कई ब्लॉकों में लंबी कतार लग गई है। नामांकन स्थल में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। देखें अगली स्लाइड्स...।
यूपी पंचायत चुनाव 2021: जौनपुर में पहले चरण के लिए नामांकन शुरू, कड़ी सुरक्षा में लग रही लाइन
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 03 Apr 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X