सब्सक्राइब करें

कैंची धाम का स्थापना दिवस आज: बाबा के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नजारा देख सभी हैरान; तस्वीरें देखिये

अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Mon, 15 Jun 2026 06:58 AM IST
सार

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। तस्वीरों में देखिये नजारा...
 

विज्ञापन
Kainchi Dham 62st Foundation Day is today
कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में सोमवार सुबह पांच बजे से बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए का भोग लगाने के साथ स्थापना दिवस की शुरुआत हो गई है।


 

बाबा के जयकारों के साथ भक्तों ने लिया महाप्रसाद

Kainchi Dham 62st Foundation Day is today
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

रातभर कतार में लगे श्रद्धालुओं का मंदिर में बारी-बारी से प्रवेश शुरू हो गया है। बाबा के जयकारों और जय श्री राम के नारों के साथ श्रद्धालु महाप्रसाद लेते हुए वापस लौट रहे हैं। मंदिर समिति में लगे सेवादार श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद वितरित कर रहे हैं।

 

सुबह छह बजे तक दस हजार भक्तों ने किए दर्शन

Kainchi Dham 62st Foundation Day is today
कैंची धाम मेला - फोटो : अमर उजाला
स्थापना दिवस पर सुबह छह बजे तक दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भवाली तक लगी एक किलोमीटर लंबी कतार

Kainchi Dham 62st Foundation Day is today
कैंची धाम मेला - फोटो : अमर उजाला
सुबह छह बजे के बाद से भवाली की तरफ से एक किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, और श्रद्धालुओं को कतार में व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश दिलाया जा रहा है। बाबा के भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed