फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth arrested by police with 27 kg of cannabis in Ramnagar.

Nainital News: रामनगर में 27 किलो गांजे के साथ युवक पुलिस की गिरफ्त में

Wed, 19 Aug 2026 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 19 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested by police with 27 kg of cannabis in Ramnagar.
रामनगर। सराईखेत से गांजा लेकर आ रहे आरोपी को पुलिस ने कार के साथ आमडंडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 27 किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस टीम ने आमडंडा क्षेत्र से पूछड़ी नई बस्ती निवासी सागर सिंह रावत को 27 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह शुक्रवार को सराईखेत के लिए अपनी कार से टूरिस्ट बनकर सराईखेत घूमने के बहाने गया था।

सोमवार को उसने सराईखेत में जगत सिंह नाम के व्यक्ति से 70 हजार रुपये में गांजा खरीदा। इसे वह गुलरघट्टी निवासी आशू खान और कुंडेश्वरी निवासी बबलू को 7 लाख रुपयों में बेचने की फिराक में था। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सागर सिंह से पूछताछ कर तस्करी के साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed