फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Camera traps will be installed to monitor tiger movement.

Nainital News: बाघ की मूवमेंट देखने के लिए लगेंगे कैमरा ट्रैप

Wed, 19 Aug 2026 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 19 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Camera traps will be installed to monitor tiger movement.
रामनगर। ढिकुली क्षेत्र में घोड़े का शिकार करने के बाद बाघ की गतिविधि पर नजर रखने के लिए वन विभाग घटनास्थल के आसपास कैमरा ट्रैप लगाएगा। सोमवार को दिनदहाड़े ढिकुली में बाघ लोगों के सामने ही घोड़े का शिकार कर उसे जंगल की ओर खींच ले गया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रेंजर कृष्णा मेहरा ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के संभावित रास्तों पर कैमरा ट्रैप लगाने की तैयारी की जा रही है। इन कैमरों के माध्यम से बाघ के आने-जाने के मार्ग, समय और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जाएगी। इससे विभाग को बाघ की सक्रियता का आकलन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल और सुनसान क्षेत्रों में न जाने और जानवरों को नहीं छोड़ने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed