{"_id":"6a84cad77cecb63dab029e14","slug":"cadets-prepare-yourselves-for-service-to-the-nation-seth-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-9437-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रसेवा के लिए स्वयं को तैयार करें कैडेट्स : सेठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रसेवा के लिए स्वयं को तैयार करें कैडेट्स : सेठ
Wed, 19 Aug 2026 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में छात्रावास का शुभारंभ करते रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ। स्रोत विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मंगलवार को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे। उन्होंने यहां नवनिर्मित ‘बछेंद्री’ बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया। उन्होंने कैडेट्स से संवाद करते हुए सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को उत्कृष्ट एनडीए परिणामों के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं, शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, चरित्र निर्माण एवं नेतृत्व विकास के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
मंत्री ने कहा कि नया छात्रावास महिला सशक्तीकरण, समान अवसर और एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कैडेट्स से प्रामाणिक इतिहास पढ़ने, देश-दुनिया की घटनाओं से अवगत रहते हुए समर्पण और जिम्मेदारी की भावना के साथ राष्ट्रसेवा के लिए स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया। इससे पहले रक्षा राज्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर, उप प्रधानाचार्या कमांडर अर्चना चौधरी और प्रशासनिक अधिकारी मेजर अजय सिंह पवार ने मंत्री का स्वागत किया। संवाद