{"_id":"6a84c9c75b2c8996c10a4708","slug":"municipal-corporation-to-select-a-company-to-run-the-arogya-mandir-haldwani-news-c-337-1-hld1039-135842-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आरोग्य मंदिर चलाने के लिए नगर निगम करेगा कंपनी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आरोग्य मंदिर चलाने के लिए नगर निगम करेगा कंपनी का चयन
Wed, 19 Aug 2026 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में खोले गए आरोग्य केंद्र फिर से संचालित किए जाएंगे। निगम बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास होने के बाद निगम प्रशासन ने कंपनी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही आरोग्य मंदिर में वार्डवासियों को सुलभ और सस्ता उपचार मिलेगा।
नगर निगम की ओर से शहरवासियों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के मकसद से पिछले दिनों 10 वार्डों में आरोग्य मंदिर खोले गए थे लेकिन किन्हीं कारणों से ये बंद होने की कगार पर पहुंच गए। अब निगम प्रशासन ने इन्हें अपनी निगरानी में चलाने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि आरोग्य मंदिर संचालन के लिए कंपनी का चयन किया जा रहा है। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं।
मेयर ने गोशाला का किया निरीक्षण
हल्द्वानी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मंगलवार को राजपुरा स्थित गोशाला, नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम और लाइन नंबर-12 की मीट मार्केट का निरीक्षण किया। मेयर ने कॉलेज में शौचालय निर्माण को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मेयर राजपुरा स्थित गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंशीय पशुओं के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा। गुणवत्तापूर्ण चारा, स्वच्छ पानी, आवश्यक दवाइयों और बेहतर सुरक्षा के साथ उनकी देखरेख की जाए। संवाद
विज्ञापन
नौ दिन चले अभियान में 20 टन कचरा एकत्र किया
हल्द्वानी। डीएम के निर्देश पर शहर में नौ दिन तक मुख्य मार्गों, बाजार, नालियों, सड़क किनारे, खाली प्लाटों आदि स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान में चलाया गया। इस दौरान 9.35 टन कचरे के के अलावा 8.05 टन गीला कूड़ा और 1.15 टन प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण किया गया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि आठ अगस्त से 16 अगस्त तक चले अभियान में एमबीपीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और आर्मी कैंट तिकोनिया से भी जवानों ने हिस्सा लिया।