सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: राज्यपाल से सम्मानित हुए न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के विजेताओं से सुनें...उनकी सफलता की कहानी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 09 Apr 2026 01:39 PM IST
सार

 पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित खबरों के लिटिल मास्टर  प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को राज्यपाल ने प्रमाण पत्र, ट्राफी और चैक देकर पुरस्कृत किया। आइए जानें तीनों विजेताओं की सफलता की कहानी, इनकी जुबानी।

विज्ञापन
winners of the news reading competition who were honoured by the Governor...their success story
न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रथम स्थान प्राप्त दीपांशु, द्वितीय स्थान प्राप्त दिव्यम व तृतीय स्थान प्राप्त यथार्थ मेहरा। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने सात अप्रैल को पंतनगर विश्वविद्यालय में अमर उजाला के लिटिल मास्टर न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। सम्मानित बच्चों ने इस जीत के लिए की गई मेहनत और तैयारियों को लेकर अपनी बात बताई। उन्होंने कहा कि जीवन में परिश्रम ही सफलता का मंत्र है। सभी विजेताओं ने अपनी सफलता का राज कुछ इस तरह बयां किए। आइये पढ़ते हैं इनकी जुबानी इनकी सफलता की कहानी।
Trending Videos
winners of the news reading competition who were honoured by the Governor...their success story
राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह से सम्मान पाते प्रथम विजेता दीपांशु गहतोड़ी। - फोटो : अमर उजाला
प्रथम पुरस्कार विजेता दीपांशु गहतोड़ी ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि हमें निरंतर अध्ययन करते रहना चाहिए। अमर उजाला ने लाखों बच्चों को प्रेरणा देने का काम किया है। अखबार पढ़ने से स्मरण शक्ति तेज होगी। सामान्य ज्ञान भी बढ़ेगा। भाषा, वर्तनी शुद्ध होने के साथ परीक्षाओं में भी मदद मिलेगी और मोबाइल की लत भी छूटेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
winners of the news reading competition who were honoured by the Governor...their success story
न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के द्वितीय विजेता दिव्यम अग्रवाल राज्यपाल से सम्मान प्राप्त करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला न्यूज रीडिंग प्रतियोगिता के पहल की सराहना करते हुए दिव्यम अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की गतिविधिया बच्चों को पढ़ाई की तरफ ले जाती हैं।  उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अखबार पढ़ना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ एक प्रतियोगिता जीतने के लिए नहीं बल्कि जीवन के सर्वागीण विकास के लिए भी जरूरी है। उनका मानना है कि ऐसी मुहिम हर शिक्षण संस्थान में चलनी चाहिए। अखबार के माध्यम से हिंदी लेखन में सुधार तो होता ही है साथ ही देश-दुनिया की जानकारी भी मिलती है। 
 
winners of the news reading competition who were honoured by the Governor...their success story
प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहे यथार्थ मेहरा को सम्मानित करते राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहे यथार्थ मेहरा ने कहा कि प्रतियोगिता जीतना एक बात है लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए अखबारों के महत्व को बताते हुए कहा कि अखबार में देश-दुनिया के बारे में बहुत सी जानकारियां मिलती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अखबार पढ़ने की सलाह दी। कहा कि हमारी अखबार पढ़ने की यह आदत हमें भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी करने में भी मददगार बनेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed