फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1051 daughters-in-law and daughters missing in Kumaon in seven months

UK: कुमाऊं में सात माह में 1051 बहू-बेटियां लापता, ये है बड़ी वजह; पुलिस ने अधिकतर को खोजकर घर पहुंचाया

Thu, 20 Aug 2026 11:03 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 20 Aug 2026 11:03 AM IST
सार

कुमाऊं मंडल में पिछले सात माह में 1051 महिलाएं और बच्चियां लापता हो गईं। पुलिस ने इन सभी को ढूंढ़कर घर वापस भेज दिया है, लेकिन हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
1051 daughters-in-law and daughters missing in Kumaon in seven months
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में बहू-बेटियों के लापता होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले सात माह में 1,051 महिलाएं और बच्चियां घर की दहलीज लांघकर गायब हो गईं। हालांकि पुलिस ने इन सभी को ढूंढकर घर वापस भेजा है, लेकिन हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं, जो पहाड़ों में बढ़ती महिला असुरक्षा की स्थिति को भी दर्शा रहे हैं।

 

पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए 1,051 लोगों में 532 महिलाएं, 210 लड़कियां, 299 पुरुष और 220 बच्चे शामिल हैं। यानी लापता लोगों में करीब 71 फीसदी महिलाएं और बच्चियां हैं। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि 12 वर्ष से कम आयु की नन्ही बच्चियां भी पहाड़ों से भटककर दूसरे शहरों में मिल रही हैं। लापता होने के पीछे के कारण अलग-अलग हैं। कई महिलाएं घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर घर छोड़ रही हैं, तो कुछ मानसिक रूप से बीमार होने या परिवार की डांट-फटकार के कारण भटक जाती हैं। पुलिस ने देश के आठ से दस राज्यों में दबिश देकर कई महिलाओं और बच्चियों को बरामद किया है। कुमाऊं के चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले नेपाल सीमा से लगे हैं, जिससे मानव तस्करी का खतरा और गहरा हो जाता है। पुलिस ने महिला अपहरण के 96 प्रतिशत और दहेज हत्या के 93 प्रतिशत मामलों का खुलासा किया है, लेकिन जब तक लापता होने के मूल कारणों - घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी, बेरोजगारी और सामाजिक दबाव पर गंभीरता से काम नहीं होता, तब तक यह पहाड़ों की दहलीज से महिलाओं और बच्चियों के लापता होने के मामले सामने आते रहेंगे।

विज्ञापन

 

 

महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं। बच्चियों या महिलाओं के लापता होने का कोई भी मामला सामने आने पर तुरंत टीम बनाकर खोजबीन की जाती है। बड़ी संख्या में कुमाऊं पुलिस ने लापता लोगों को खोजकर सकुशल घर पहुंचाया है। आईजी शिकायत प्रकोष्ठ में आने वाली 1048 शिकायतों में से 905 का निस्तारण भी किया गया है। बेहतर पुलिसिंग के लिए सभी कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं। -निवेदिता कुकरेती, आईजी कुमाऊं मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed