फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon glowing under the sun's heat.

Nainital News: सूरज की तपिश से जगमगा रहा कुमाऊं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Kumaon glowing under the sun's heat.
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी(नवनीत सिंह बिष्ट)। सूरज की किरणें अब कुमाऊं के घरों में केवल उजाला ही नहीं बिखेर रही हैं, बल्कि लोगों की आर्थिकी भी सुधार रही हैं। पारंपरिक बिजली पर निर्भरता को पीछे छोड़ते हुए, बागेश्वर से लेकर जसपुर तक सोलर क्रांति आ गई है। आज कुमाऊं के 19 हजार से अधिक उपभोक्ता सूरज की तपिश से हर महीने लाखों यूनिट बिजली बनाकर आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं में सूर्य की रोशनी से एक महीने में 75.65 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। कुमाऊं के 19654 लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। पूरे जोन में इन उपभोक्ताओं को 55019 किलोवाट का भार स्वीकृत है। यूपीसीएल के कुमाऊं जोन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और यूएस नगर जिले का इलाका शामिल है। सरकारी योजनाओं के तहत अब तक नैनीताल जिला सौर ऊर्जा का उपयोग करने में सबसे आगे है।
विज्ञापन



हल्द्वानी ग्रामीण डिविजन सबसे आगे
कुमाऊं में विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन हल्द्वानी में सबसे अधिक 9434 सोलर प्लांट लगे हैं, हल्द्वानी टाउन में 2022 और रामनगर में 1713 व जिले में 13594 लोग सोलर से जुड़े हैं। इसी तरह अल्मोड़ा जिले में रानीखेत, भिकियासैंण जोड़कर 1050, यूएसनगर में 4753 उपभोक्ताओं ने सौर ऊर्जा का बेहतर इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
शहर बिजली का उत्पादन
अल्मोड़ा 6.55 लाख यूनिट
बागेश्वर 1.34 लाख
नैनीताल 1.32 लाख
हल्द्वानी टाउन 6.54 लाख
हल्द्वानी ग्रामीण 42.33 लाख
बाजपुर 1.68 लाख
जसपुर 2.76 लाख
काशीपुर 6.80 लाख

यह आंकड़ा जून माह का है।

बॉक्स-
सटीक हिसाब के लिए चेक मीटर लगाए
यूपीसीएल लगातार उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। सोलर प्लांट वाले उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर भी लगाए जा रहे हैं जिससे बिजली के उत्पादन और खपत का सटीक हिसाब रखा जा सके। साथ ही हर जानकारी उपभोक्ता के मोबाइल फोन पर साझा की जा रही है। यह कदम पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।



पिछले सालों में उपभोक्ताओं का प्राकृतिक ऊर्जा की ओर रुझान बढ़ा है। यही कारण है कि सोलर प्लांट के साथ ही रूफटॉप लगाए जा रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने को भी कहा गया है।

राजेंद्र सिंह गुंज्याल, मुख्य अभियंता यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article