{"_id":"6a861b101631d420900ae82e","slug":"fields-will-quench-their-thirst-crops-will-flourish-haldwani-news-c-337-1-ha11020-135869-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमरानी बांध : खेतों की बुझेगी प्यास, लहलहाएंगी फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमरानी बांध : खेतों की बुझेगी प्यास, लहलहाएंगी फसलें
Thu, 20 Aug 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। किसान भाइयों के लिए राहत भरी खबर है। जमरानी बांध परियोजना से अब भाबर क्षेत्र के खेतों में पानी की आपूर्ति में खास बढ़ोतरी होने जा रही है। नई नहरों के निर्माण और पुरानी नहरों के सुदृढ़ीकरण के बाद नहरों में पानी की आपूर्ति 778.37 क्यूसेक बढ़ जाएगी।
जमरानी परियोजना के प्रबंधक शाहनवाज ने बताया कि किसानों को पहले की तुलना में ढाई गुना अधिक पानी मिलेगा। अभी तक नहरों में 508.67 क्यूसेक पानी उपलब्ध था। परियोजना पूरी होने के बाद यह 1287.04 क्यूसेक हो जाएगा। काम अंतिम चरण में है। नहरें तैयार होते ही खेतों तक पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे उत्तराखंड के हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर और उत्तर प्रदेश के बरेली व रामपुर जिले के भाबर क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव हो सकेगी।
इस नहर में इतना बढ़ेगा पानी
हरिपुरा फीडर-126.40 क्यूसेक
पाहा फीडर - 156.07 क्यूसेक
गौलावार फीडर- 335.445 क्यूसेक
गौलावार मेन फीडर -669.12 क्यूसेक
इस पानी से उत्तराखंड के हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर और यूपी के बरेली व रामपुर के भाबर क्षेत्र में सिंचाई की समस्या दूर होगी। किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। जमरानी परियोजना किसानों के लिए संजीवनी साबित होगी। -ललित कुमार, उप महाप्रबंधक, जमरानी बांध परियोजना इकाई