फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhimtal scientists discovered a new species of fish Muschura culsiaginis

खास खबर: भीमताल के वैज्ञानिकों ने किया कमाल, उत्तराखंड में मुस्चुरा कल्सिएजिंसज प्रजाति की मछली की खोज

Thu, 20 Aug 2026 10:37 AM IST
Heera हरीश चंद्र पांडे
हरीश चंद्र पांडे Published by: Heera Updated Thu, 20 Aug 2026 10:37 AM IST
सार

उत्तराखंड में पहली बार मुस्चुरा कल्सिएजिंसज मछली की प्रजाति की खोज की गई है। यह महत्वपूर्ण खोज केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (CIFRI) भीमताल के वैज्ञानिकों ने की है। 

विज्ञापन
Bhimtal scientists discovered a new species of fish Muschura culsiaginis
मुस्चुरा कल्सिएजिंसज मछली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पहली बार नई प्रजाति की मुस्चुरा कल्सिएजिंसज एस-नोव मछली की खोज हुई है। यह खोज केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल के वैज्ञानिकों ने की है। यह दुर्लभ और सजावटी मछली है।

विज्ञापन

संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. नीतू शाही के नेतृत्व में गंगा बेसिन की सहायक नदी कलसा जलधारा से रॉक लोच की नई प्रजाति की खोजी गई है। डॉ. शाही ने बताया कि भीमताल के चाफी स्थित कलसा नदी में चल रही खोज के दौरान नई प्रजाति की मछली मिली है। उत्तराखंड में मुस्चुरा वंश की यह पहली मछली रिपोर्ट की गई है। यह मछली पत्थरों के बीच में रहना पसंद करती है।

विज्ञापन

पूंछ वाले हिस्से पर अंडाकार धब्बों की तीन पंक्तियां
मुस्चुरा कल्सिएजिंसज प्रजाति की मछली की विशेषता है कि इसकी पूंछ के पास वाले हिस्से पर अंडाकार धब्बों की तीन पंक्तियां एक विशिष्ट डब्ल्यू आकार का पैटर्न बनाती हैं। इस प्रजाति में एक पूरी पार्श्व रेखा होती है जिसमें 96-120 छिद्रों वाले शल्क और शंकु आकार के सब ऑर्बिटल सेंसरी पैपिला होते हैं। इसका मुंह वी आकार का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक्वेरियम में बढ़ाएगी शोभा

डॉ. नीतू शाही ने बताया कि यह रंगीन मछली के तौर पर एक्वेरियम में रहकर घरों की शोभा बढ़ाने के साथ सजावटी मछली के रूप में पहचान बनाएगी। डॉ. नीतू शाही के नेतृत्व में इस खोज में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. देबजीत शर्मा, सुमंत कुमार मलिक, डॉ. परवेज अहमद गनी और शोधार्थी भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

 

संस्थान के वैज्ञानिकों ने मुस्चुरा कल्सिएजिंसज की खोज की है जो मत्स्य विविधता के दस्तावेजीकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस प्रकार की खोजें पर्वतीय धाराओं और सहायक नदियों में निरंतर जैव विविधता सर्वेक्षण और व्यवस्थित वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्व को प्रदर्शित करती हैं। - डॉ. अमित पांडे, निदेशक सीआईसीएफआर, भीमताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed