Nainital: सीएम पोर्टल पर 673 शिकायतें लंबित, 40 दिन से निस्तारण का इंतजार; विभागों की लचर कार्यशैली सामने आई
नैनीताल जिले में सीएम पोर्टल पर अधिकारियों की लचर कार्यशैली के कारण 673 शिकायतें लंबित हैं। इनमें कई शिकायतें 40 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी निस्तारण का इंतजार कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाने वाला सीएम पोर्टल नैनीताल जिले में अधिकारियों की लचर कार्यशैली की वजह से शिकायतों के बोझ तले दबा नजर आ रहा है। समाधान की आस में दर्ज कराई गईं 673 शिकायतें अब भी सुनवाई की चौखट पर खड़ी हैं। इनमें कई शिकायतें 40 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी निस्तारण का इंतजार कर रही हैं। इनमें जल संस्थान, पेयजल निगम, नगर निगम और ऊर्जा निगम जैसे विभाग हैं जिनकी लंबित शिकायतों की संख्या सौ के पार पहुंच चुकी है। इससे सिस्टम की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
शिकायतें हल नहीं करने में ये महकमें हैं अव्वल
जिले में जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं, उनमें नगर निगम, जल संस्थान, जल निगम, ऊर्जा निगम और राजस्व विभाग अव्वल हैं। आंकड़ों के मुताबिक पांच अगस्त तक सीएम पोर्टल पर नगर निगम की 158 शिकायतें लंबित थीं। इसके अलावा ऊर्जा निगम की 117, राजस्व विभाग के अलग-अलग तहसीलों की 106 शिकायतें शामिल हैं।
जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सिस्टम नहीं गंभीर
सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद भी उसका निस्तारण नहीं होने से संबंधित विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं सीएम पोर्टल की मॉनिटरिंग करते हैं और समय-समय पर शिकायत दर्ज करने वालों से सीधे संपर्क करते हैं और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराते हैं। शासन स्तर से भी समय-समय पर पोर्टल में दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी हैं कि जनसमस्याओं के लिए गंभीर नहीं हैं।
ऐसे मामले आ रहे
सीएम पोर्टल पर नगर निगम की कूड़ा निस्तारण न होने, स्ट्रीट लाइट खराब होने, सड़क क्षतिग्रस्त होने या नालियों में गंदगी जमा होने संबंधी शिकायतें लंबित हैं। ऊर्जा निगम की लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर फुंकना, घंटों हो रही विद्युत कटौती, बिजली के पोलों के झुके होने, राजस्व विभाग में जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी होने, भूमि नामांतरण न हो पाने के अलावा आय, जाति व स्थायी निवास प्रमाण पत्र न बन पाने जैसी समस्याएं हैं। जल संस्थान और जल निगम में पेयजल व सीवर से संबंधित समस्याओं का निस्तारण होना बाकी है।
जांच कराएंगे : मंडलायुक्त
सीएम पोर्टल पर शिकायतों का लंबित रहना अपने आप में गंभीर मामला है। ये शिकायतें किस अधिकारी के स्तर पर लंबित हैं, इसकी जांच कराई जाएगी और संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
-दीपक रावत, संचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड शासन
शिकायतकर्ता परेशान
-
शिकायतकर्ता दीपक सिंह की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी स्थित बिजलीघर क्षेत्र में विद्युतापूर्ति बार-बार बाधित होती है। घंटे भर में पांच से केस । छह बार बिजली के आने-जाने और दिन-रात के समय विद्युत कटौती के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-
राहुल मिश्रा की शिकायत है कि आमपड़ाव से चौपता मोटर मार्ग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। लोनिवि ने तीन माह पहले वन विभाग को संयुक्त केस 2 निरीक्षण के लिए पत्र भेजा, लेकिन वन विभाग की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वन विभाग की ओर से कार्रवाई न होने के कारण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लंबित है।
-
कृपाल सिंह मेहरा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है कि हल्द्वानी से बेतालघाट और भवाली से नैनीताल मार्ग पर वाहनों का ओवरलोड संचालन हो केस 3 रहा है। इस कारण दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों को बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
-
शिकायतकर्ता डॉ. विपिन चतुर्वेदी का कहना है कि उनकी पुत्री नैनीताल स्थित बोर्डिंग स्कूल में अध्ययनरत है। उसे आगरा से विद्यालय लाने-ले जाने के लिए उन्हें अपने निजी वाहन से नैनीताल आना होता है। उन्होंने नगर पालिका में केस 4 पास के लिए आवेदन किया था, ताकि उन्हें बार-बार र-बार शुल्क भुगतान करने और आवागमन सागमन में होने वाली असुविधा से राहत मिल सके लेकिन अभी तक पालिका ने पास जारी नहीं किया है।