सब्सक्राइब करें

Earthquake: 24 घंटे में छह देश कांपे, ताइवान में इमारतें गिरीं, चीन थर्राया, सुनामी की चेतावनी, देखें तस्वीरें

रिसर्च डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 18 Sep 2022 05:57 PM IST
सार

कल से लेकर अब तक ताइवान, चीन और अमेरिका में करीब 50 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। ताइवान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप के चलते तीनों देशों में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Earthquake in Taiwan, China and japan, tsunami warning, see photos
ताइवान में भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
 पिछले 24 घंटे के अंदर दुनिया के छह देश भूकंप से कांप उठे। भारत के कुछ राज्यों में भी झटके महसूस हुए, लेकिन ये ताइवान, जापान के मुकाबले काफी कमजोर रहे। ताइवान, जापान, चीन में हालात काफी खराब हैं। 


ताइवान में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। झटके इतनी तेज थे कि यहां की कई इमारतें जमींदोज हो गईं। सड़कों के बीच दरारें आ गईं। कई पुल भी टूट गए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुके हैं। ताइवान के अलावा जापान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

कल से लेकर अब तक अकेले इन्हीं तीनों देशों में करीब 50 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। ताइवान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप के चलते ताइवान, जापान और चीन में भारी बारिश हो सकती है। 

आगे हम आपको तस्वीरों में दिखाएंगे कि कौन से वो छह देश हैं, जहां पिछले 24 घंटे के अंदर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। अभी कहां क्या हालात है? ताइवान, जापान और चीन में क्या स्थिति है? आइए जानते हैं...
 
Trending Videos
Earthquake in Taiwan, China and japan, tsunami warning, see photos
भूकंप के चलते ताइवान में कई इमारतें जमींदोज हो गईं। - फोटो : अमर उजाला
कहां-कहां आया भूकंप? 
earthquake.usgs.gov के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर ताइवान, जापान, चीन, अफगानिस्तान, म्यांमार, भारत (मेघालय) में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत ताइवान में है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके दोपहर 2:44 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर शहर के उत्तर में 50 किलोमीटर तक भूकंप के झटके महसूस हुए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर नीचे था। रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 मापी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Earthquake in Taiwan, China and japan, tsunami warning, see photos
भूकंप के बाद मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। - फोटो : अमर उजाला
सुनामी का अलर्ट
भूकंप के झटकों के बीच जापान के मौसम विभाग ने एक मीटर ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस सुनामी के कारण जापान के दक्षिणी द्वीपों को खतरा हो सकता है। इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान के अधिकारियों ने तट के करीब रहने वाले लोगों को तुरंत इलाका खाली करने के लिए कहा है।  
 
Earthquake in Taiwan, China and japan, tsunami warning, see photos
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि ट्रेनें भी पलट गईं। - फोटो : अमर उजाला
23 साल पहले ताइवान में दो हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे
ताइवान में यह पहली बार नहीं है, जब भूकंप ने तबाही मचाई हो। इसके पहले 1999 में भी आए भूकंप से भयानक तबाही मची थी। तब दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। करीब 15 हजार लोग घायल हुए थे। इसके बाद साल 2016 में भी एक भयानक भूकंप आया था। तब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 
 
विज्ञापन
Earthquake in Taiwan, China and japan, tsunami warning, see photos
भूकंप के झटके से कई इमारतों में दरारें आ गईं हैं। - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में 50 से ज्यादा भूकंप के झटके
ताइवान और जापान में पिछले 24 घंटे के अंदर 50 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। पूरे देश में अफरातफरी मची हुई है। लोग सहमे हुए हैं। सरकार ने लोगों को सुरक्षित इलाकों में जाने के लिए कहा है। राहत बचाव का काम भी शुरू हो गया है। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed