सब्सक्राइब करें

अलविदा प्रिंस फिलिप: 13 साल की एलिजाबेथ से प्यार चढ़ा परवान, रोचक है शादी तक का पूरा किस्सा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 09 Apr 2021 06:41 PM IST
सार

  • रॉयल नेवल कॉलेज में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
  • जॉर्ज छठे व एलिजाबेथ के साथ गई थीं कॉलेज

विज्ञापन
Goodbye Prince Philip: Loved by 13-year-old Elizabeth, interesting story about marriage
प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ द्वितीय। - फोटो : Instagram : @theroyalfamily

ब्रिटेन के राजपरिवार के प्रमुख सदस्य व महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को 99 साल की उम्र में निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ के साथ उनका प्यार कैसे परवान चढ़ा? और कैसे वे शाही परिवार के सदस्य बने? यह पूरा किस्सा किसी रोचक व शाही प्रेम कहानी से कम नहीं है।

Trending Videos
Goodbye Prince Philip: Loved by 13-year-old Elizabeth, interesting story about marriage
प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : Instagram : @theroyalfamily

ग्रीस से निर्वाचित होकर ब्रिटेन पहुंचे थे
दरअसल प्रिंस फिलिप के परिवार को ग्रीस से निर्वासित कर दिया गया था। इसके बाद उनका परिवार योरप के विभिन्न देशों में रहा। प्रिंस पढ़ाई के लिए ब्रिटेन आए और रॉयल नैवी कॉलेज में पढ़ने लगे। बाद में वे ब्रिटेन की रॉयल नेवी के सदस्य बने और विश्व युद्ध में भी शरीक हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Goodbye Prince Philip: Loved by 13-year-old Elizabeth, interesting story about marriage
प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : Instagram : @theroyalfamily

73 साल रहे महारानी के जीवन साथी
वह 99 वर्ष के थे।  लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी। प्रिंस फिलिप को ड्यूक आफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनका और महारानी एलिजाबेथ का करीब 74 साल का साथ रहा। पिछले साल नवंबर में उन्होंने अपने विवाह की 73 वीं सालगिरह मनाई थी। 

Goodbye Prince Philip: Loved by 13-year-old Elizabeth, interesting story about marriage
प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : Instagram : @theroyalfamily

1939 में हुईं आंखें चार
किस्सा यूं है कि जॉर्ज छठे और महारानी एलिजाबेथ यानी मौजूदा महारानी की मां ने 1939 में रॉयल नेवल कॉलेज लंदन का दौरा किया था। उस वक्त उनके साथ उनकी दोनों बेटियां एलिजाबेथ व मार्गरेट भी थीं। कॉलेज ने फिलिप को इन शाही मेहमानों के स्वागत के लिए तैनात किया था। इसी दौरान 13 साल की एलिजाबेथ की फिलिप के साथ आंखें चार हुईं थीं। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम पत्रों का आदान-प्रदान शुरू हुआ और यह कई सालों तक जारी रहा। 

विज्ञापन
Goodbye Prince Philip: Loved by 13-year-old Elizabeth, interesting story about marriage
प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : Instagram : @theroyalfamily

1946 में फिलिप ने किंग जॉर्ज से मांग लिया बेटी का हाथ
आखिरकार 1946 में फिलिप ने किंग जॉर्ज से उनकी बेटी का हाथ मान लिया। कहा जाता है कि इससे पहले एलिजाबेथ ने फिलिप के समक्ष प्रपोज कर दिया था। फिलिप के प्रस्ताव पर किंग जॉर्ज तैयार हो गए और शर्त रखी कि सगाई की रस्म तभी होगी जब एलिजाबेथ 21 साल की हो जाएंगी। ब्रिटिश राजपरिवार का सदस्य बनने के लिए फिलिप ने अपने ग्रीक व डैनिश शाही परिवार के तमगे त्याग दिए और अपनी मां के परिवार के सरनेम माउंटबैटन को अपना लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed