सब्सक्राइब करें

Hindu Temple In UAE: 13 करोड़ में तैयार हुआ दुबई का भव्य हिंदू मंदिर, देखें अंदर की खूबसूरती

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 08 Oct 2022 06:04 PM IST
सार

जेबेल अली में निर्मित यह मंदिर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, यह मंदिर सिंधी गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है, जो यूएई के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है।

विज्ञापन
Hindu Temple In UAE: Dubai's grand Hindu temple built for 13 crores, see the beauty inside
दुबई का हिंदू मंदिर - फोटो : अमर उजाला
यूएई के दुबई में दशहरे के दिन एक भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन हुआ। 2020 में 16 देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ मंदिर की नींव रखी गई थी। यूएई के सहिष्णुता मंत्री हिज हाइनेस शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने इस मंदिर का उद्घाटन किया। हालांकि इस मंदिर का औपचारिक उद्घाटन 1 सितंबर, 2022 को पहले ही हो चुका है। 
loader


जेबेल अली में निर्मित यह मंदिर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, यह मंदिर सिंधी गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है, जो यूएई के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है। सफेद संगमरमर से बने मंदिर के अंदर का दृश्य काफी खूबसूरत है। इसके अलंकृत स्तंभ, अग्रभाग पर अरबी और हिंदू ज्यामितीय डिजाइन और छत पर घंटियां हैं। ऐसे में आज हम आपको इस मंदिर की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे...
 
Trending Videos
Hindu Temple In UAE: Dubai's grand Hindu temple built for 13 crores, see the beauty inside
दुबई का हिंदू मंदिर - फोटो : अमर उजाला
करीब 13 करोड़ रुपये का खर्च हुआ
70 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस मंदिर को तैयार करने में करीब 16 लाख डॉलर यानी 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आया है। मंदिर जेबेल अली में अमीरात के कॉरिडोर ऑफ टॉलरेंस में स्थित है। मंदिर की खासियत ये है कि इसमें हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों के अलावा चर्च और गुरुद्वारा भी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu Temple In UAE: Dubai's grand Hindu temple built for 13 crores, see the beauty inside
मंदिर में पूजा करते भारतीय। - फोटो : अमर उजाला
ज्ञान कक्ष और सामुदायिक केंद्र भी है
भारत से पूजा करने पहुंचे समाजसेवी पवन सिंधी बताते हैं कि मंदिर में 16 देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी गईं हैं। इसके अलावा एक ज्ञान कक्ष और अन्य धार्मिक आयोजन के लिए सामुदायिक केंद्र भी है। मंदिर के खुलने का समय सुबह 6:30 बजे से रात आठ बजे तक होगा। हर रोज एक हजार से 1200 लोग मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। 
 
Hindu Temple In UAE: Dubai's grand Hindu temple built for 13 crores, see the beauty inside
मंदिर के अंदर का इंटीरियर काफी खूबसूरत बनाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
1958 में खुला था पहला हिंदू मंदिर
यूएई में पहली बार 1958 में हिंदू मंदिर की स्थापना हुई थी। उसके बाद अब जाकर दूसरे मंदिर की स्थापना हुई है। यह दुबई का दूसरा हिंदू मंदिर है। 1958 में दुबई में केवल छह हजार भारतीय समुदाय के लोग रहते थे। अब इनकी संख्या तीस लाख से भी अधिक हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
Hindu Temple In UAE: Dubai's grand Hindu temple built for 13 crores, see the beauty inside
दुबई का हिंदू मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में क्यूआर कोड से मिलेगा प्रवेश
हिंदू मंदिर प्रबंधकों ने श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए अपनी वेबसाइट के माध्यम से क्यूआर कोड अपॉइंटमेंट बुकिंग प्रणाली को भी सक्रिय किया है। क्यूआर कोड के जरिये भक्तों को भीड़ और अन्य परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे मंदिर में व्यवस्था और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed