फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeff Bezos: ट्रंप की बेटी से लेकर बिल गेट्स तक, बेजोस की शादी में सितारों ने लगाए चार चांद; खर्च पर उठे सवाल

Fri, 27 Jun 2025 10:20 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेनिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेनिस Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 27 Jun 2025 10:20 AM IST
सार

दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की भव्य शादी वेनिस में शुरू हुई। तीन दिन के इस आयोजन में ट्रंप की बेटी, बिल गेट्स, ओपरा समेत सैकड़ों वीआईपी मेहमान शामिल हुए। करीब 400 करोड़ रुपये खर्च की चर्चा है। दूसरी ओर स्थानीय लोग इसे 'शहर की नीलामी' बताते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Jeff Bezos lauren Sanchez Venice Wedding photos Billionaires VIP Guests Security Italy LUXURY CANALSIDE HOTEL
Jeff Bezos - फोटो : pintrest
दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने पत्रकार लॉरेन सांचेज से शादी करने के लिए इटली के खूबसूरत शहर वेनिस को चुना है। इस शादी को 'सदी की सबसे बड़ी शादी' कहा जा रहा है। वेनिस में तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य समारोह की शुरुआत गुरुवार को हुई, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 
Jeff Bezos lauren Sanchez Venice Wedding photos Billionaires VIP Guests Security Italy LUXURY CANALSIDE HOTEL
जैफ बेजोस और मैकेंजी - फोटो : एक्स
शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर से करीब 200 से 250 हाई-प्रोफाइल मेहमान पहुंचे हैं। इनमें बिल गेट्स, ओपरा विन्फ्रे, ऑरलैंडो ब्लूम, जॉर्डन की क्वीन, क्रिस जेनर, किम और क्लोई कार्डेशियन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर पहले ही शहर में पहुंच गए हैं और समय का आनंद लेते हुए वो लोग खरीदारी कर रहे हैं। दरअसल , इस शादी का जश्न एक दिन नहीं बल्कि 3 दिन तक चलेगा।
 
Jeff Bezos lauren Sanchez Venice Wedding photos Billionaires VIP Guests Security Italy LUXURY CANALSIDE HOTEL
लॉरेन सांचेज और जेफ बेजोस - फोटो : Instagram@jeffbezos
शादी पर विरोध भी जारी
इस आलीशान समारोह को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी भी देखी जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने इसे वेनिस को 'अमीरों के लिए बेचने' की मिसाल बताया है। गुरुवार को एक प्रदर्शनकारी ने सेंट मार्क स्क्वायर पर चढ़कर 'दुनिया को 1% अमीर लोग बर्बाद कर रहे हैं' लिखी हुई बैनर लहराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jeff Bezos lauren Sanchez Venice Wedding photos Billionaires VIP Guests Security Italy LUXURY CANALSIDE HOTEL
Jeff Bezos - फोटो : Pintrest
ऐतिहासिक चर्च में पहला कार्यक्रम
गुरुवार शाम को वेनिस के ऐतिहासिक मदोन्ना डेल'ऑर्टो चर्च में पहला कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह चर्च अपनी 16वीं सदी की प्रसिद्ध पेंटिंग्स के लिए जाना जाता है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के चलते शाम 4:30 बजे से आधी रात तक इलाके में लोगों और नावों की आवाजाही पर रोक लगा दी।
 
विज्ञापन
Jeff Bezos lauren Sanchez Venice Wedding photos Billionaires VIP Guests Security Italy LUXURY CANALSIDE HOTEL
Jeff Bezos - फोटो : Pintrest

शानदार होटल में ठहरे बेजोस और सांचेज
बेजोस और सांचेज हेलीकॉप्टर से बुधवार को वेनिस पहुंचे और ग्रैंड कैनाल के किनारे स्थित आलीशान 'अमान' होटल में रुके। यहां एक कमरे का किराया करीब 4,000 यूरो यानी लगभग 4.68 लाख रुपये प्रति रात है। शुक्रवार को सेंट मार्क स्क्वायर के सामने स्थित सैन जॉर्जियो द्वीप पर शादी का मुख्य कार्यक्रम होगा। हालांकि, इसे केवल प्रतीकात्मक शादी बताया जा रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed