Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission Astronauts India Poland Hungary spacecraft named Grace International Space S
{"_id":"685bbcde633cec83e9005d7c","slug":"shubhanshu-shukla-axiom-4-mission-astronauts-india-poland-hungary-spacecraft-named-grace-international-space-s-2025-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष में लहराएगा तिरंगा, 41 साल बाद भारत की वापसी; तस्वीरों में देखें शुभांशु का शुभ सफर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष में लहराएगा तिरंगा, 41 साल बाद भारत की वापसी; तस्वीरों में देखें शुभांशु का शुभ सफर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:40 PM IST
सार
एक्सिओम-4 मिशन के तहत भारत के शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा शुरू कर दी है। 41 साल बाद भारत ने मानव अंतरिक्ष मिशन में वापसी की है। शुभांशु, अमेरिका, हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS की ओर रवाना हुए। शुभांशु ने अंतरिक्ष से तिरंगे के साथ संदेश दिया कि यह केवल मेरी नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की यात्रा है।
विज्ञापन
1 of 8
शुभांशु शुक्ला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया है। लखनऊ के रहने वाले शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की ओर उड़ान भरकर भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में 41 साल बाद वापसी कराई। वह अमेरिका की प्राइवेट कंपनी एक्सिओम मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए हैं। इस मिशन में भारत के अलावा हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं।
2 of 8
शुभांशु शुक्ला
- फोटो : PTI
कैनेडी स्पेस सेंटर से भरी उड़ान
स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट ने बुधवार दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। रॉकेट ने जैसे ही अंतरिक्ष में प्रवेश किया, भारत समेत दुनियाभर में इस ऐतिहासिक पल का जश्न शुरू हो गया। लखनऊ में शुभांशु शुक्ला के माता-पिता और सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के छात्रों ने भी लाइव लॉन्च देखा और गर्व महसूस किया।
3 of 8
शुभांशु शुक्ला
- फोटो : PTI
41 साल बाद रचेगा इतिहास
लॉन्च के 10 मिनट बाद ही रॉकेट ने पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर लिया। इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने उत्साह में कहा कमाल की राइड थी। यह सुनते ही देशवासियों के चेहरे खिल उठे। उनका यह सफर भारत की अंतरिक्ष उड़ान में एक नया अध्याय है, जो राकेश शर्मा की 1984 में हुई ऐतिहासिक उड़ान के 41 साल बाद संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शुभांशु शुक्ला
- फोटो : PTI
साथ मौजूद हैं ये अंतरिक्ष यात्री
एक्सिओम मिशन में शुभांशु शुक्ला के साथ अमेरिका की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस उजनांस्की-विस्निएव्स्की और हंगरी के टिबोर कपू भी शामिल हैं। यह मिशन इन तीनों देशों के लिए भी खास है, क्योंकि ये देश लंबे समय बाद अंतरिक्ष में मानव भेज रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
शुभांशु शुक्ला
- फोटो : PTI
मेरी नहीं, भारत की यात्रा- शुभांशु
पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने के बाद शुभांशु शुक्ला ने हिंदी में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों, 41 साल बाद हम अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। मेरी कंधों पर तिरंगा है, जो मुझे यह एहसास दिलाता है कि मैं अकेला नहीं, 140 करोड़ भारतीयों के साथ हूं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी अंतरिक्ष यात्रा नहीं है, बल्कि भारत की मानव अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।