😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Know Top Most Influential Arab Leaders And Their Beautiful Wives News In Hindi
{"_id":"62a09ae1d179b13d2c478fd9","slug":"know-top-most-influential-arab-leaders-and-their-beautiful-wives-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arab Leaders and Their Wives: टॉप 5 अरब नेताओं और उनकी पत्नियों के बारे में जानें, उतारचढ़ाव और रहस्यों से भरी है इनकी जिंदगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Arab Leaders and Their Wives: टॉप 5 अरब नेताओं और उनकी पत्नियों के बारे में जानें, उतारचढ़ाव और रहस्यों से भरी है इनकी जिंदगी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 08 Jun 2022 06:19 PM IST
सार
अरब देशों से आने वाली खबरों हमेशा लोगों को चौंकाती रही है। लोकतांत्रिक दुनिया में यहां के देश अब भी राजशाही नियमों पर चलते हैं। आपको बता रहे हैं अरब देशों पांच ऐसे शेखों और उनकी पत्नियों के बारे में जो अक्सर चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अरब देशों के नेता और उनकी पत्नियां
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर अरब देशों में मचे हंगामे के बाद यहां के नेता और शेख व उनका परिवार चर्चा में है। अरब देशों के शेख और उनकी पत्नियों को जानने लेकर लोगों में हमेशा से उत्सुकता रही है। यहां के कुलीन शेख परिवारों की जिंदगी बेहद उतारचढ़ाव और रहस्यों से भरी रही है। यहां से छन-छन कर आने वाली खबरों हमेशा लोगों को चौंकाती रही है। लोकतांत्रिक दुनिया में यहां के देश अब भी राजशाही नियमों पर चलते हैं। किंग का आदेश ही यहां सर्वोपरि होता है। आपको बता रहे हैं अरब देशों पांच ऐसे ही शेखों और उनकी पत्नियों के बारे में जो अक्सर चर्चा में रहते हैं।
Trending Videos
सऊदी अरब: क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
2 of 6
सऊदी अरब- क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
- फोटो : social media
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अक्सर अपने हाई प्रोफाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। बात चाहे देश का प्रतिनिधित्व करने की हो या दूरगामी फैसलों की, सलमान सुर्खियों में रहते हैं। उनकी निजी जिंदगी के बार में भी यहां दबे-छुपे चर्चा होती है। 2006 में प्रिंस सलमान की शादी सारा बिंत मसूर के साथ हुई थी। लेकिन कुछ वर्षों बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगीं। 2019 में सलमान के यूएस दौरे पर उनकी पत्नी नजर नहीं आईं। इसी दौरान सलमान का नाम हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान के साथ भी जुड़ा। दोनों के गुप्त विवाह की बात भी उड़ने लगी, हालांकि इसकी पुष्टि कभी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएई: शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम
3 of 6
यूएई: शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम
- फोटो : social media
1949 में जन्मे राशिद अल मकतूम अपनी शादी को लेकर खासी चर्चा में रहे। वह दुबई के शासक और यूएई के वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रही है खासतौर पर अपनी पत्नी पत्नी और बेटी को लेकर हुए विवाद में उनका नाम उछला। उनकी बेटी प्रेसेज लतीफा ने आरोप लगाया कि पिता ने उन्हें जबरन बंधक बनाकर रखा है। वह महल से निकल भागने में कामयाब भी हुई थीं लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। राशिल अल मकतूम में छह शादियां की हैं। प्रिसेज लतीफा की मां हौरिया अहमद लमारा के अलावा राशिद अल मकतूम ने हिंद बिन मकतूम, प्रिसेज हया बिन हुसैन, रांडा बिन मोहम्मद अल बन्ना और डेलिला अलोला और जो ग्रिगोरकोस से शादी की है। राशिद अल मकतूम की दूसरी बीवी हया बिन हुसैन से उनका विवाद खासा चर्चा में रहा। विवाद इस कदर बढ़ा की 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया। हया ने अपने दो बच्चों की कस्टडी भी मांगी थी।
कतर: शेख तमीम इब्न हमद अल थानी
4 of 6
कतर: शेख तमीम इब्न हमद अल थानी
- फोटो : social media
शेख तमीम इब्न हमद अल थानी 2013 में कतर के अमीर यानी किंग बने थे। उनके पिता हमद अल थानी ने उनके लिए अपनी गद्दी छोड़ी थी। उनकी शुरुआती शिक्षा ब्रिटेन में हुई है। और अपने पिता की तरह उन्होने भी रॉल मिलिट्री एकेडमी में प्रशिक्षण लिया है। वह अपने पिता की चौथी संतान हैं और मजबूत व्यक्तित्व के बूते ही उन्हें किंग हमाद ने गद्दी सौंपी। शेख तमीम की पत्नी शेखा जवाहर पहली बार 2022 में ही चर्चा में आईं जब शेख तमीम उन्हें अपने साथ स्पेन ले गए। इससे पहले शेखा जवाहर को शेख तमीम के साथ बड़े मौकों पर नहीं देखा गया। ये दोनों मैड्रिड में स्पेन के राजा फिलिप और रानी लेजिजिया की डिनर पार्टी में नजर आए थे।
विज्ञापन
जॉर्डन: किंग अब्दुल्ला
5 of 6
जॉर्डन: किंग अब्दुल्ला
- फोटो : social media
1962 में जन्मे किंग अब्दुल्ला 1999 से जॉर्डन के किंग हैं। उनके पिता का नाम हाशिम था और उनकी मौत से कुछ दिन पहले ही गद्दी पर काबिज हुए थे। बीमारी के कारण हाशिम की हालत बिगड़ती जा रही थी और इसी दौरान 1999 में उन्होंने अब्दुल्ली को गद्दी सौंपी। 1 फरवरी 1999 को हाशिम की मौत हो गई थी और 9 जून को अब्दुल्ला ने कमान संभाली थी। अब्दुल्ला की शादी 1993 में रानिया अल यासीन से हुई थी जो कुवैत की रहने वाली हैं। रानिया अपने सामाजिक कार्यों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। वह एक आधुनिक महिला की तरह जिंदगी बिताती हैं। उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इंस्टाग्राम पर भी रानिया का अकाउंट है और उनके 60.8 लाख फॉलोअर हैं। इस दंपति के बीच अब तक किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X