अपने तीन दिवसीय विदेश दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच चुके हैं। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी बर्लिन पहुंचने के बाद होटल एडलॉन केम्पिंस्की पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहले से ही मौजूद रहे। पीएम मोदी के पहुंचते ही होटल परिसर में भारत माता की जय के नारे सुनाई दिए। इस दौरान पीएम मोदी सभी भारतीयों से मिले। मुलाकात के दौरान उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों से भी गुफ्तगू की। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे से गाने भी सुने। वहीं एक छोटी बच्ची ने पीएम मोदी को उनकी एक तस्वीर भी भेंट की।
बर्लिन में मोदी: तस्वीरों में देखें कैसे हुआ पीएम मोदी का स्वागत, बच्चों से देशभक्ति गाना सुनते दिखाई दिए प्रधानमंत्री
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 May 2022 11:33 AM IST
सार
अपने तीन दिवसीय विदेश दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच चुके हैं। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
