फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UK New PM: ब्रिटेन में सटोरियों को अंग्रेज के पीएम बनने की उम्मीद कम, जानें किस नाम पर सबसे ज्यादा दांव?

Sun, 10 Jul 2022 09:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 10 Jul 2022 09:17 PM IST
सार

पूरी दुनिया इस वक्त दिलचस्पी से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री उम्मीदवारों की ओर देख रही है। दरअसल, अब तक जितने भी नामों ने उम्मीदवारी का एलान किया है, उनकी लोकप्रियता और अगला प्रधानमंत्री बनने की उनकी संभावना को देखते हुए ब्रिटेन के सटोरियों ने बाजार में चल रहे दांव (बेट्स) का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Race for UK PM widens with 9 candidates in fray Rishi Sunak Penny Mordaunt Liz Truss Jeremy Hunt Sajid Javid Nadhim Zahavi in line after Boris Johnson resigns news in hindi
पेनी मॉर्डेंट, ऋषि सुनक और लिज ट्रस। - फोटो : Social Media
ब्रिटेन में सियासी उथल-पुथल का दौर जारी है। बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के एलान के बाद सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी में पीएम के लिए अब तक नौ दावेदार सामने आ चुके हैं। इनमें पूर्व वित्त मंत्री से लेकर मौजूदा वित्त मंत्री तक शामिल हैं। इसके अलावा कई नए चेहरों ने भी पीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है। 


इस बीच पूरी दुनिया इस वक्त दिलचस्पी से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री उम्मीदवारों की ओर देख रही है। दरअसल, अब तक जितने भी नामों ने उम्मीदवारी का एलान किया है, उनकी लोकप्रियता और अगला प्रधानमंत्री बनने की उनकी संभावना को देखते हुए ब्रिटेन के सटोरियों ने बाजार में चल रहे दांव (बेट्स) का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि अब तक ब्रिटेन में कौन-कौन प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर चुका है और किसके पीएम बनने की संभावना सबसे ज्यादा हैं...
Race for UK PM widens with 9 candidates in fray Rishi Sunak Penny Mordaunt Liz Truss Jeremy Hunt Sajid Javid Nadhim Zahavi in line after Boris Johnson resigns news in hindi
ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन में फिलहाल किस-किस ने पेश की पीएम के लिए दावेदारी?
बोरिस जॉनसन के पीएम पद से इस्तीफे के एलान के बाद दावेदारी पेश करने वालों में सबसे पहला नाम पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक का रहा। सुनक ही जॉनसन कैबिनेट के पहले नेता थे, जिन्होंने सीधे पीएम के विरोध में वित्त मंत्री पद छोड़ दिया था। उनके बाद अब तक परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स, सुनक की जगह वित्त मंत्री बनाए गए नदीम जहावी, पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट और पाकिस्तानी मूल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने भी अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया। 
Race for UK PM widens with 9 candidates in fray Rishi Sunak Penny Mordaunt Liz Truss Jeremy Hunt Sajid Javid Nadhim Zahavi in line after Boris Johnson resigns news in hindi
ऋषि सुनक और लिज ट्रस। - फोटो : Social Media
इन नामों के अलावा पार्टी नेतृत्व की दौड़ में अब तक गोवा मूल के अटार्नी जनरल सुएला ब्रेवरमैन, नाइजीरियाई मूल के केमी बेदनॉख और टोरी सांसद टॉम टुगेनढाट के नाम शामिल हैं। पीएम पद के लिए सबसे आखिर में नाम का एलान करने वाली व्यापार मंत्री पेनी मोर्डेंट हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी दावेदारी पेश की। इस तरह अब तक ब्रिटिश संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स में पार्टी के प्रतिनिधि पद के लिए कुल नौ लोग उम्मीदवार बन चुके हैं। माना जा रहा है कि विदेश मंत्री लिज ट्रस के जल्द ही अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर सकती हैं, जिससे कंजर्वेटिव पार्टी नेतृत्व की दौड़ में उम्मीदवारों की संख्या बढ़ कर 10 हो जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Race for UK PM widens with 9 candidates in fray Rishi Sunak Penny Mordaunt Liz Truss Jeremy Hunt Sajid Javid Nadhim Zahavi in line after Boris Johnson resigns news in hindi
पेनी मॉर्डेंट और टॉम टुगेनढाट। - फोटो : Social Media
अब जानें कौन उम्मीदवार कितना आगे?
ब्रिटेन के सटोरियों के मुताबिक, पीएम पद के लिए अब तक जितने नामों ने उम्मीदवारी का एलान किया है, उनमें ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के चांस सबसे ज्यादा हैं। उन पर बाजार में इस वक्त 13/8 का भाव है। यानी ऋषि सुनक पर आठ पाउंड लगाने वाले को जीतने वाले पर 13 पाउंड मिल सकते हैं। 

उनके बाद अगला नाम पेनी मॉर्डेंट का है, जिन पर 11/2 का भाव है। यानी पेनी पर दो पाउंड लगाने वाले को उनके पीएम बनने पर 11 पाउंड तक जीतने का मौका है। सटोरियों की तीसरी पसंद लिज ट्रस हैं, जिन पर 13/2 का भाव है। इस लिस्ट में अगला नाम टॉम टुगेनढाट का है, जिन पर 9/1 का भाव है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां सुनक, ट्रस दो चर्चित नाम हैं, वहीं मॉर्डेंट और टुगेनढाट का नाम ज्यादा चर्चा में नहीं रहा है। 
विज्ञापन
Race for UK PM widens with 9 candidates in fray Rishi Sunak Penny Mordaunt Liz Truss Jeremy Hunt Sajid Javid Nadhim Zahavi in line after Boris Johnson resigns news in hindi
जेरेमी हंट और नदीम जहावी। - फोटो : Social Media
सटोरियों के मुताबिक, इन तीन नामों के अलावा अब तक जितने भी चर्चित चेहरों ने पीएम पद की रेस में अपना नाम आगे किया है, उनके जीतने की संभावना काफी कम है। जहां पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट पर एक पाउंड लगाने वालों को 16 पाउंड तक जीतने का मौका है, वहीं वित्त मंत्री नदीम जहावी पर लगे हर एक पाउंड पर 22 पाउंड की बेट है। इसके अलावा सुएला ब्रेवरमैन और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावीद पर 22/1 और केमी बेदनॉख पर 33/1 का दांव तय है। ग्रांट शैप्स पर अभी सटोरियों ने भाव तय नहीं किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed