सब्सक्राइब करें
24 October Audio Bulletin: Tejashwi Yadav released the manifesto of RJD
आज की बड़ी खबरें

24 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

24 October 2020

Play
2:33
Follow Us
24 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट 1.महाष्टमी पर गुजरात को पीएम का बड़ा तोहफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने गृह राज्य गुजरात में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 2.तेजस्वी यादव ने जारी किया RJD का मेनिफेस्टो बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को पटना में घोषणापत्र जारी कर दिया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव और पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। 3.केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का राहुल पर हमला केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस शासित राज्यों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में हुई घटनाओं पर भी बोलना चाहिए, ना कि हाथरस और अन्य जगहों पर जाकर फोटो सेशन करवाना चाहिए।  4.महबूबा मुफ्ती के झंडे वाले बयान पर मचा बवाल पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के जम्मू-कश्मीर के झंडे की बहाली वाली बयान देने काबाद बवाल मच गया है। भाजपा ने महबूबा को पाकिस्तान चले जाने की सलाह दी तो वहीं दूसरी ओर विहिप ने कहा कि अब नए जम्मू-कश्मीर में महबूबा के पुनर्वास की कोई जगह नहीं बची 5.अयोध्या: 5.50 लाख दीपों संग इस बार नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी रामनगरी में इस बार होनो वाली छोटी दीवाली को लकर दिव्य दीपोत्सव की रूपरेखा तैयार हो गई है। इस बार अयोध्या में तीन दिवसीय दीपोत्सव होगा और 5.50 लाख दीप जगमगा कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। 6.कानपुर में विकास दुबे की जमीन पर कब्जा, पत्नी ऋचा दुबे ने की SDM से शिकायत बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की  पत्नी ऋचा दुबे शुक्रवार को बिल्हौर तहसील और एंटी डकैती कोर्ट माती पहुंची। एसडीएम से मुलाकात कर बिकरू की एक जमीन पर कब्जा होने की शिकायत दर्ज कराई। 7.यूपी: डीआईजी की पत्नी ने लगाई फांसी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 8.बिलासपुर में भूकंप का झटका, 3.2 की तीव्रता से हिली धरती हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार को भूकंप का झटका लगने से लोग सहम गए।..रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। 9.बीएससी की छात्रा बनी एक दिन की विधायक, लगाया जनता दरबार उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत डिग्री कालेज की छात्रा एक दिन के लिए विधायक बनी। विधायक के रूप में छात्रा ने सपा कार्यालय पर जनता दरबार लगाया। तहसील, ब्लॉक, कोतवाली और महिला अस्पताल का भी दौरा किया।  10.हाथरस केस: सीबीआई ने तीन आरोपियों के परिजनों से की पूछताछ, हाथरस के बिटिया के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम शुक्रवार को फिर बिटिया के गांव पहुंची। टीम वहां करीब चार घंटे तक रही। तीन आरोपियों के परिजनों से की पूछताछ  

24 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

Election
एप में पढ़ें

Followed