{"_id":"6a142294ad59e0759f0289f2","slug":"10-95-kg-of-heroin-seized-in-fazilka-four-accused-apprehended-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फाजिल्का में 10.95 किलो हेरोइन बरामद, हैंड ग्रेनेड सहित चार आरोपी काबू; BSF-Police का संयुक्त एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फाजिल्का में 10.95 किलो हेरोइन बरामद, हैंड ग्रेनेड सहित चार आरोपी काबू; BSF-Police का संयुक्त एक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 25 May 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार
गांव प्रभात सिंह वाला हिठाड़ के पास सीमा से सटे खेतों में तलाशी के दौरान बोरे से सफेद पारदर्शी पैकेटों में लिपटी हेरोइन की खेप बरामद हुई, जिसका कुल वजन 10 किलो 950 ग्राम पाया गया।
मामले की जानकारी देते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ के भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में हैंड ग्रेनेड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताश्दया कि जलालाबाद की पुलिस टीम इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बीएसएफ चौकी गट्टी बीसो से एसी मुकेश कुमार ने सूचना दी कि गांव प्रभात सिंह वाला हिठाड़ के पास सीमा से सटे खेतों में एक संदिग्ध बोरा पड़ा है।
डीएसपी जलालाबाद गुरसेवक सिंह को मौके पर बुलाया गया और बीएसएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान बोरे से सफेद पारदर्शी पैकेटों में लिपटी हेरोइन की खेप बरामद हुई, जिसका कुल वजन 10 किलो 950 ग्राम पाया गया। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ थाना सदर जलालाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी कार्रवाई में सीआईए स्टाफ फाजिल्का के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान तीन आरोपियों—लखवीर सिंह उर्फ मंगा, गुरपिंदर सिंह उर्फ मन्ना और सुखविंदर सिंह उर्फ लब्बी—को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक और साथी सलीम का नाम उजागर किया, जो ग्रेनेड लाने के लिए उनके साथ अमृतसर गया था। पुलिस ने सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना अरनीवाला में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी लखवीर सिंह उर्फ मंगा के खिलाफ पहले से ही पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

Trending Videos