{"_id":"6a13b66bc3b64b4bac0c0944","slug":"punjab-weather-mercury-hits-44-6-c-severe-heatwave-alert-for-three-days-school-and-office-timings-changed-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धधक रहा पंजाब: 44.6 डिग्री पहुंचा पारा, तीन दिन भीषण लू का अलर्ट; आज से स्कूलों-दफ्तरों का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धधक रहा पंजाब: 44.6 डिग्री पहुंचा पारा, तीन दिन भीषण लू का अलर्ट; आज से स्कूलों-दफ्तरों का समय बदला
Mon, 25 May 2026 08:10 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 25 May 2026 08:10 AM IST
सार
पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई लेकिन यह सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर बना रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री रूपनगर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब धधक रहा है। रविवार को तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
राज्य में बठिंडा 44.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने सोमवार से अगले तीन दिनों के लिए भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
वहीं पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए आज से सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक कर दिया है। मोगा में डीसी, के साथ साथ तहसीलदार, एडीसी और अन्य अधिकारी 7.30 से पहले दफ्तर पहुंच गए।
मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से पंजाब में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को भीषण गरमी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, लुधियाना का 41.0 डिग्री, पटियाला का 42.8 डिग्री, फाजिल्का का 42.6 डिग्री और रूपनगर का 40.7 डिग्री दर्ज किया गया।

स्कूलों-काॅलेजों का समय बदला
स्कूलों और कॉलेजों के समय में बदलाव किया गया है। कॉलेज सुबह 7.30 बजे से लगेंगे, जबकि स्कूलों को दो शिफ्टों में खोलने का फैसला लिया गया है।पहली शिफ्ट सुबह 7 से 10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक की होगी। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है और अगले आदेश तक यह नया समय लागू रहेगा।
प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है ताकि सरकारी कर्मियों और बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही इसमें बिजली की बढ़ती मांग को भी कम करने में मदद मिलेगी। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के आंकड़ों के अनुसार बिजली का पीक लोड दोपहर 1 बजे के बाद शुरू होता है इसलिए दफ्तरों का नया समय बिजली की खपत को कम करने और बिजली के बुनियादी ढांचे पर दबाव को घटाने में भी मदद करेगा।