{"_id":"6a048da28837a94353066c57","slug":"61-year-old-woman-passes-10th-class-in-punjab-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 61 साल की बुजर्ग महिला ने पास की 10वीं, लिए 77 प्रतिशत अंक; दो पोतों की दादी हैं नरेंद्र कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: 61 साल की बुजर्ग महिला ने पास की 10वीं, लिए 77 प्रतिशत अंक; दो पोतों की दादी हैं नरेंद्र कौर
मनमोहन सिंह जालंधर/नकोदर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 13 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार
उम्र महज सिर्फ एक नंबर है। आपके पास कुछ करने का जज्बा होना चाहिए। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। पंजाब के जालंधर की रहने वाली नरेंद्र कौर ने। नरेंद्र कौर ने 61 साल की उम्र 10वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में पास की।
नरेंद्र कौर ने पास किया दसवीं का एग्जाम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के नतीजों में एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। नकोदर के गांव सरहाली की रहने वाली 61 वर्षीय नरेंद्र कौर ने शहीद भाई तारा सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास कर 650 में से 500 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने करीब 77 प्रतिशत अंक हासिल किए।
Trending Videos
दो पोतों की दादी हैं नरेंद्र कौर
दो पोतों की दादी बन चुकी नरेंद्र कौर ने जिंदगी के 61वें साल में यह उपलब्धि हासिल कर यह साबित कर दिया कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। नरेंद्र कौर ने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी, उस समय लड़कियों की उच्च शिक्षा को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई का सपना कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक अमेरिका और दूसरा कनाडा में अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं और बीए पास करना सपना
अब नरेंद्र कौर की इच्छा 12वीं पास करने और उसके बाद बीए की पढ़ाई पूरी करने की है। उनकी मेहनत और जज्बे की कहानी आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।