सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Aam Aadmi Party rally in Moga today CM Bhagwant Mann to address

सीएम मान ने 2027 के लिए मांगा जनादेश: आढ़तियों की हड़ताल पर बोले- सहकारी समितियों से करेंगे खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 04 Apr 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

आढ़तियों की हड़ताल से निपटने के लिए सरकार सहकारी समितियों की मदद से गेहूं खरीदेगी। सीएम ने कहा कि जो आढ़ती हड़ताल में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अगली खरीफ सीजन में धान की अलॉटमेंट में प्राथमिकता दी जाएगी।

Aam Aadmi Party rally in Moga today CM Bhagwant Mann to address
रैली में मंच पर पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को मोगा में आयोजित रैली में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए जनादेश मांगा। आढ़तियों की हड़ताल से निपटने के लिए सरकार सहकारी समितियों की मदद से गेहूं खरीदेगी। सीएम ने कहा कि जो आढ़ती हड़ताल में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अगली खरीफ सीजन में धान की अलॉटमेंट में प्राथमिकता दी जाएगी।

Trending Videos




मुख्यमंत्री की रैली के दौरान किसान अपनी मांगों को लेकर सवाल पूछने के इरादे से पहुंचे। जानकारी के अनुसार, पहले किसान मोगा के गांव दुनेके में एक गुरुद्वारे के पास इकट्ठा हुए थे। इसके बाद पुलिस ने सभी किसानों को एक श्मशान घाट में 4 घंटे नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बाद में कुछ किसान पुलिस को चकमा देकर मोगा की नई दाना मंडी स्थित रैली स्थल तक पहुंच गए। रैली स्थल पर पहुंचते ही किसानों को हिरासत में लेकर गाड़ियों में बैठाकर थाने ले जाया गया। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



अपने संबोधन में उन्होंने हास्य, व्यंग्य और तीखे राजनीतिक हमलों का सहारा लेते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कांग्रेस, भाजपा और शिअद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेता जमीनी हकीकत से कटे हैं। तंज कसते हुए बोले, ''जो लोग ओवरकोट या टाइट पजामा पहनते हैं, वे आधी रात को खेतों में सिंचाई करने वाले किसानों का दर्द नहीं समझ सकते।''

सीएम ने किसानों के लिए 30 दिन तकसीम योजना शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत जमीन के बंटवारे आवेदन के 30 दिनों के भीतर पूरे होंगे। उन्होंने बताया कि 90 फीसदी से अधिक घरों को मुफ्त बिजली, 65 हजार से अधिक नौकरियां दी गई हैं और 43 हजार किलोमीटर सड़कों की मरम्मत हुई है। नहर के पानी का उपयोग 22 फीसदी से बढ़कर 78 फीसदी हुआ है, जिसे 90 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

फसलों को बिजली के तारों से लगने वाली आग से बचाने के लिए भूमिगत वायरिंग को बढ़ावा देने और स्कूल शिक्षा प्रणाली सुधारने का भी ऐलान किया गया। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोगा में उमड़ी भीड़ बताती है कि आम आदमी पार्टी 2027 में भारी बहुमत से लौटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed