{"_id":"6992a6b6c827daca6a036b91","slug":"aap-rally-in-moga-today-cm-bhagwant-mann-arvind-kejriwal-harpal-cheema-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोगा में आप की रैली आज: सीएम भगवंत मान होंगे शामिल, ट्वीट कर दी जानकारी; केजरीवाल-चीमा करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में आप की रैली आज: सीएम भगवंत मान होंगे शामिल, ट्वीट कर दी जानकारी; केजरीवाल-चीमा करेंगे संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार
युद्ध नशेयां विरूद्ध मुहिम के तहत आयोजित रैली में सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रैली को संबोधित करेंगे।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान।
- फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन
विस्तार
आम आदमी पार्टी की आज मोगा के गांव किल्ली चाहला में रैली है।
युद्ध नशेयां विरूद्ध मुहिम के तहत आयोजित रैली में सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। मान कल से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। इस कारण उनके रैली में शामिल होने पर संशय था लेकिन मान ने सुबह खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। मान ने लिखा-मोगा के पास किल्ली चहलां गांव में आज आम आदमी पार्टी की विशाल रैली हो रही है। मिलते हैं दोस्तों
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा भी माैजूद रहेंगे।
Trending Videos

ਮੋਗਾ ਨੇੜੇ ਪਿੰਡ ਕਿੱਲੀ ਚਹਿਲਾਂ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ਾਲ ਰੈਲੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ…ਮਿਲਦੇ ਹਾਂ ਦੋਸਤੋ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 16, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा भी माैजूद रहेंगे।
मोगा में सड़क हादसे में छह पुलिसकर्मी जख्मी
मोगा के अजीतवाल के किल्ली चहला के पास पंजाब सरकार के युद्ध नशा विरुद्ध 2.0 रैली स्थल के पास एक सड़क हादसा हो गया। जयपुर से लुधियाना जा रही बस की कैंटीन की गाड़ियों से टक्कर हो गई। हादसे में 6 पुलिस कर्मी जख्मी हो गए हैं। जख्मियों को मोगा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।