फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   After BJP AAP now turns to Lord Ram gearing up to Hindu vote bank proposal for 40 shows approved

Punjab: BJP के बाद अब आप को राम का सहारा, हिंदू वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी; 40 शो के प्रस्ताव को मंजूरी

Sun, 09 Aug 2026 06:50 AM IST
विकास कुमार मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 09 Aug 2026 06:50 AM IST
सार

आप की रणनीति केवल श्रीराम तक सीमित नहीं है। इससे पहले एक शाम भगवान शिवजी के नाम भजन संध्याओं की शुरुआत की जा चुकी है। यह शो पंजाब के 22 शहरों में करवाए जाएंगे। राजनीति मामलों के जानकारी जगतार सिंह बताते हैं कि पंजाब में हिंदुओं की आबादी 39 प्रतिशत से ज्यादा है इसीलिए कोई भी दल हिंदू वोटरों को नजरअंदाज नहीं कर सकता।

विज्ञापन
After BJP AAP now turns to Lord Ram gearing up to Hindu vote bank proposal for 40 shows approved
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़ दें तो अन्य दल पंजाब की सियासत में पंथक मुद्दों के जरिये सिख मतदाताओं को साधने की रणनीति पर ही मुख्य फोकस रखते हैं। अबकी बार आम आदमी पार्टी (आप) ने पंथक एजेंडे के साथ-साथ हिंदू मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

मोहाली से हमारे राम के मंचन की शुरुआत
भगवान श्रीराम पर आधारित हमारे राम नाटक के शो और साथ ही भगवान शिव को समर्पित भजन संध्याओं का आयोजन इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 7 अगस्त को मोहाली से हमारे राम के मंचन की शुरुआत कर दी है। अब इसे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ले जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम के 40 शो कराने के प्रस्ताव को मंजूरी 
इसी साल जनवरी में पंजाब कैबिनेट ने हमारे राम के 40 शो कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा इसमें रावण की भूमिका निभा रहे हैं। बाद में इसके 41 शो फाइनल किए गए। पंजाब में हिंदू मतदाता लंबे समय से भाजपा के मजबूत आधार माने जाते रहे हैं।

विज्ञापन

इन इलाकों पर फोकस
पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, फाजिल्का, मोहाली समेत अन्य शहरी क्षेत्रों में हिंदू वोटरों का सियासत में बड़ा दखल दिखाई देता है। हाल के चुनाव में भी भाजपा ने हिंदू बहुल और शहरी इलाकों में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है। 2024 लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़कर 18.6 प्रतिशत हुआ और कंडी बेल्ट के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर व रोपड़ जैसे क्षेत्रों में पार्टी का प्रभाव बढ़ा।

इनमें अधिकतर वोटर हिंदू हैं ऐसे में आम आदमी पार्टी का राम के सहारे हिंदू मतदाताओं तक पहुंच बनाना महज धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि भाजपा के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

भगवान शिव की आए याद
आप की रणनीति केवल श्रीराम तक सीमित नहीं है। इससे पहले एक शाम भगवान शिवजी के नाम भजन संध्याओं की शुरुआत की जा चुकी है। यह शो पंजाब के 22 शहरों में करवाए जाएंगे। राजनीति मामलों के जानकारी जगतार सिंह बताते हैं कि पंजाब में हिंदुओं की आबादी 39 प्रतिशत से ज्यादा है इसीलिए कोई भी दल हिंदू वोटरों को नजरअंदाज नहीं कर सकता। इन आबादी का प्रभाव 14 जिलों में ज्यादा है इसलिए यह शो भी इन्हीं इलाकों में करवाए जाएंगे। आप को इससे बड़ा लाभ यह हो सकता है। भाजपा भी हिंदू वोटरों पर अपना पूरा फोकस रखेगी लिहाजा इस वोटर का बटना तय माना जा रहा है।

शिव के नाम भजन संध्या
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर, संगरूर, बठिंडा, होशियारपुर समेत अन्य जिलों में 41 शो करवाए जाएंगे। इसका उद्देश्य पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों का बढ़ावा देना है। यह शो जनता तक भगवान श्रीराम के सत्य, धर्म, दया और सद्भावना के आदर्शों को पहुंचाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम हैं। एक शाम शिव के नाम भजन संध्या जारी है और अगले साल फरवरी तक संत श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है। - भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed