{"_id":"69e71aeb33f72a854a090ca7","slug":"academician-madhu-kishwar-booked-over-misleading-content-on-social-media-in-chandigarh-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधु किश्वर के खिलाफ FIR: सोशल मीडिया पर जाली कंटेंट फैलाने का आरोप, चंडीगढ़ के पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधु किश्वर के खिलाफ FIR: सोशल मीडिया पर जाली कंटेंट फैलाने का आरोप, चंडीगढ़ के पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
शिकायतकर्ता ने 19 अप्रैल को आरोप लगाया कि विभिन्न सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा कुछ जाली और गुमराह करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो क्लिप्स फैलाई जा रही हैं, जिनमें अश्लील टेक्स्ट और सामग्री है।
मधु किश्वर के घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
शिक्षाविद मधु किश्वर के खिलाफ चंडीगढ़ के एक निवासी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर जाली और गुमराह करने वाला कंटेंट फैलाया है।
किश्वर और कुछ अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स के खिलाफ सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इन धाराओं में धारा 196, धारा 336 (1)और धारा 356 शामिल हैं।
चंडीगढ़ पुलिस के बयान के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने 19 अप्रैल को आरोप लगाया कि विभिन्न सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा कुछ जाली और गुमराह करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो क्लिप्स फैलाई जा रही हैं, जिनमें अश्लील टेक्स्ट और सामग्री है, और जिनमें वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की गलत पहचान बताई गई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति एक ट्रैवल व्लॉगर है, जिसकी पत्नी नियमित रूप से सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों के बारे में अपडेट पोस्ट करती रहती है। यह मूल वीडियो उसके सोशल मीडिया अकाउंट से ही शेयर किया गया था।
इस बीच, किश्वर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम सोमवार देर रात उनके पास आई थी, ताकि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में उन्हें नोटिस दिया जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X