{"_id":"69e742e473533d143e01a353","slug":"video-opposition-to-documentary-on-gangster-lawrence-bishnoi-bjp-demands-ban-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का विरोध, भाजपा ने की बैन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का विरोध, भाजपा ने की बैन की मांग
गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई पर बन रही डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के नेताओं ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए तत्काल बैन लगाने की मांग की है।
भाजपा युवा विंग पंजाब के स्टेट सेक्रेटरी कुलबीर सिंह उर्फ आशू अंबा ने बताया कि इस संबंध में डीआईजी बॉर्डर को ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि निजी कारणों के चलते डीआईजी से मुलाकात नहीं हो सकी, इसलिए ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। साथ ही इस मुद्दे की जानकारी गृहमंत्री अमित शाह को भी दी गई है।
आशू अंबा ने कहा कि इस तरह की डॉक्यूमेंट्री समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। उनका कहना है कि अगर किसी गैंगस्टर की जिंदगी पर फिल्म या वेब सीरीज बनती है, तो उसे कहीं न कहीं हीरो के रूप में दिखाया जा सकता है, जिससे युवा गलत दिशा में जा सकते हैं और हथियारों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
उन्होंने चिंता जताई कि पंजाब पहले से ही गैंगवार, फिरौती और फायरिंग जैसी घटनाओं से जूझ रहा है। ऐसे में इस तरह का कंटेंट हालात को और बिगाड़ सकता है। हाल ही में जारी हुए टीजर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि यह डॉक्यूमेंट्री युवाओं की सोच पर गलत असर डाल सकती है।
भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की है कि तुरंत हस्तक्षेप कर इस डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।