Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Health Department Issues Advisory to Protect Against Severe Heat and Heatwaves in Amritsar
{"_id":"69e869aac3e7fbdaaf018f82","slug":"video-health-department-issues-advisory-to-protect-against-severe-heat-and-heatwaves-in-amritsar-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी
भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सिविल सर्जन अमृतसर डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज ने कहा कि बढ़ती गर्मी के चलते लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि गर्मी और लू के प्रभाव से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, बुखार, सिरदर्द, उल्टी, डायरिया जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को इस मौसम में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
डॉ. बजाज के अनुसार, इस दौरान थकान, तेज बुखार, उल्टी और दिल की धड़कन बढ़ने जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को खुद से दवा लेने (सेल्फ मेडिकेशन) से बचना चाहिए और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
उन्होंने लू से बचाव के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेने की सलाह दी, जैसे नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी और ओआरएस का घोल। इसके अलावा बाहर निकलते समय शरीर को ढककर रखें, हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें, संतुलित और घर का बना भोजन करें तथा तेज धूप में बाहर जाने से बचें।
साथ ही, आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।