{"_id":"69e84ffc63a15f8598026124","slug":"video-fish-market-and-paan-kiosks-inside-hall-gate-in-amritsar-sealed-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हॉल गेट के अंदर मछली मंडी और पान खोखे सील, दुकानदारों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हॉल गेट के अंदर मछली मंडी और पान खोखे सील, दुकानदारों में रोष
अमृतसर में “पवित्र शहर” के नियमों को सख्ती से लागू करते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हॉल गेट के अंदर स्थित मछली मंडी और कई पान की दुकानों पर छापेमारी कर उन्हें सील कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार 12 गेटों के भीतर मांस, मछली, शराब और तंबाकू की बिक्री पर पहले ही प्रतिबंध को लेकर कई बार चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन दुकानदारों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।
कार्रवाई के बाद प्रभावित दुकानदारों और कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। पान दुकान चलाने वाले राम संजीवन ने बताया कि वे करीब 35 साल से यहां अपना व्यवसाय कर रहे थे, लेकिन अचानक नगर निगम अधिकारियों ने आकर उनकी दुकान बंद कर दी। उन्होंने मांग की कि यदि यह नियम लागू करना है तो पूरे शहर में समान रूप से लागू किया जाए।
मछली मंडी के व्यापारी चंदन अरोड़ा ने कहा कि वे नियमों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन प्रशासन को पहले उनके लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना चाहिए था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार डीसी और कमिश्नर के साथ बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अचानक हुई कार्रवाई से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि मछली जल्दी खराब हो जाती है।
एक अन्य व्यापारी रजिंदर कुमार ने बताया कि मार्च महीने में नोटिस मिलने के बाद उन्होंने प्रशासन को जवाब देकर सहयोग की पेशकश की थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह मंडी दशकों पुरानी है और हजारों लोगों का रोजगार इससे जुड़ा हुआ है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।