{"_id":"69e850ed72c93fee130dd8d3","slug":"amritsar-outraged-over-power-cuts-forcefully-enter-power-station-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कट पर भड़के लोग: जबरन बिजली घर में घुसे, खुद ही सप्लाई की चालू; कर्मचारियों के साथ की धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कट पर भड़के लोग: जबरन बिजली घर में घुसे, खुद ही सप्लाई की चालू; कर्मचारियों के साथ की धक्का मुक्की
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली सप्लाई बंद करने के आदेश मिले थे, लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और फीडर से छेड़छाड़ कर सप्लाई बहाल कर दी।
बिजली घर में घुसे लोग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिजली कट लगाए जाने से परेशान अमृतसर के गांव वडाला भिट्ठे के लोगों ने बिजली घर में घुस कर जमकर हंगामा किया और खुद ही सप्लाई भी शुरू कर दी। आसपास गांव के लोग इतना ज्यादा गुस्साए हुए थे कि उन्होंने जबरन गेट तोड़ दिया। वहीं मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई।
Trending Videos
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि करीब 20-25 लोग एक साथ बिजली घर में दाखिल हुए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां भी दीं। आरोप है कि कुछ लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने गेट को नुकसान पहुंचाते हुए जबरन प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजली सप्लाई बंद करने के आदेश मिले थे, लेकिन मौके पर पहुंचे लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और फीडर से छेड़छाड़ कर सप्लाई बहाल कर दी। घटना के बाद कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है और उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
वहीं, सूचना मिलने के बाद थाना कंबो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिजली विभाग की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
इस घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और खासकर रात के समय ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

कमेंट
कमेंट X