फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Accident in Amritsar car runs over three youths on motorcycle all killed

अमृतसर में हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत; एक ही गांव के रहने वाले थे

Tue, 11 Aug 2026 12:29 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Tue, 11 Aug 2026 12:29 PM IST
सार

गुरदीप सिंह, संदीप सिंह और जगतार सिंह निवासी गांव हरदोरावाल कलां मोटरसाइकिल पर किसी काम से जा रहे थे। फतेहगढ़ चूड़ियां और संगतपुरा के बीच तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Accident in Amritsar car runs over three youths on motorcycle all killed
हादसे में तीन युवकों की माैत - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां-संगतपुरा मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन




हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और मवेशियों के व्यापारी थे। हादसे के बाद कार सवार वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह, संदीप सिंह और जगतार सिंह निवासी गांव हरदोरावाल कलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मोटरसाइकिल पर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान फतेहगढ़ चूड़ियां और संगतपुरा के बीच तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद कार और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कार और मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। उधर, तीनों युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस फरार कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed