{"_id":"69f04a011255d3ab4f0ecc70","slug":"amritsar-excise-department-cracks-down-on-illicit-liquor-11-thousand-liters-lahan-seized-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 11 हजार लीटर लाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 11 हजार लीटर लाहन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार
प्राथमिक जांच में सामने आया कि इस सामग्री का उपयोग अवैध तरीके से शराब तैयार करने के लिए किया जाना था।
लाहन बरामद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर में लगातार निकाली जा रही अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए आबकारी विभाग की ओर से बड़ी मात्रा में लहर बरामद की गई है। यह कार्रवाई आबकारी विभाग की ओर से पुलिस के साथ मिलकर भिंडी सैदा इलाके में की गई। टीम ने मिली सूचना के आधार पर गांव के अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली।
कार्रवाई के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए कई ड्रम बरामद किए गए। ये ड्रम तिरपाल से ढककर लावारिस जगहों पर दबाए गए थे, जिनमें अवैध कच्ची शराब (लाहन) भरी हुई थी।
जांच के दौरान टीम को करीब 9 ड्रम मिले, जिनसे कुल मिलाकर लगभग 11 हजार लीटर लाहन बरामद हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इस सामग्री का उपयोग अवैध तरीके से शराब तैयार करने के लिए किया जाना था।
आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर ही पूरी बरामद लाहन को नष्ट कर दिया, ताकि इसका उपयोग न हो सके। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X