{"_id":"69ef3d2f683ced6226005d6d","slug":"video-late-night-clash-between-two-groups-in-amritsars-mohkampura-several-injured-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के मोहकमपुरा में देर रात दो पक्षों में झड़प, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर के मोहकमपुरा में देर रात दो पक्षों में झड़प, कई घायल
अमृतसर के थाना मोहकमपुरा क्षेत्र के दशमेश नगर इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, पहले गली में मामूली कहासुनी हुई, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि 4-5 युवक एकजुट होकर घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने यह भी दावा किया कि महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की गई और छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। एक 13 वर्षीय बच्चे के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है।
घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। इस बीच घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पड़ोसी आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं।
वहीं, थाना मोहकमपुरा के SHO हर प्रकाश सिंह ने बताया कि यह घटना रात करीब 2 बजे की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष कथित तौर पर नशे की हालत में थे। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।