{"_id":"69ef47f2d25abdb2cc005b13","slug":"gang-leader-arrested-for-slaughtering-protected-animals-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148048-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: संरक्षित पशु कटान करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: संरक्षित पशु कटान करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संरक्षित पशु कटान करने वाले गैंग पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना तौफीक को गिरफ्तार कर लिया। एक हत्थे नहीं चढ़ पाया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि तौफीक निवासी सलेमपुर गिरोह का सरगना है, जबकि साजिद निवासी दादूपुर गोविंदपुर सक्रिय सदस्य है। जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से संरक्षित पशु कटान, पशु क्रूरता और समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। गिरोह के सदस्य आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए अवैध रूप से पशु कटान जैसे अपराधों को अंजाम देते रहे हैं। तौफीक पर रानीपुर कोतवाली में संरक्षित पशु कटान, पशु क्रूरता और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं। साजिद के खिलाफ भी कई रिपोर्ट पंजीकृत हैं।
एसएचओ ने बताया कि गिरोह की गतिविधियां उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत अपराध की श्रेणी में आती है। इसी आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तौफीक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X