{"_id":"69ef561812d4dffaaa02dab0","slug":"accused-arrested-for-culpable-homicide-by-brick-hitting-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148058-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ईंट से हमला कर युवक की गैर इरादतन हत्या में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ईंट से हमला कर युवक की गैर इरादतन हत्या में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र की निर्मला छावनी में मामूली कहासुनी के बाद हुए युवक को ईंट से हमला कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि नीरज सक्सेना निवासी निर्मला छावनी ने तहरीर दी थी कि उनका भाई दीपक सक्सेना पुत्र मुन्नालाल सक्सेना 23 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर के बाहर था। इसी दौरान सौरभ कौरी निवासी निर्मला छावनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप था कि विवाद बढ़ने पर गुस्साए सौरभ ने पास में पड़ी ईंट उठाकर दीपक के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। एम्स ऋषिकेश में दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 25 अप्रैल को दीपक सक्सेना ने दम तोड़ दिया था।
सीओ ने बताया कि रविवार को इस मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। एसएचओ कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी सौरभ कौरी को हिल बाईपास पास सड़क स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दीपक ने उसे गाली दी थी, जिससे उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद उसने गुस्से में ईंट से हमला किया था। घटना के बाद जब उसे दीपक की मौत की जानकारी मिली तो वह डरकर जंगल में छिप गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X