सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man died and another was injured in a collision between a pickup and a car

Haridwar News: पिकअप और कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
A young man died and another was injured in a collision between a pickup and a car
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की तड़के बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर लोडर वाहन और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां एक की मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos



पुलिस के अनुसार, दीपक (23) पुत्र राजू और वरुण (26) पुत्र मांगेराम निवासीगण मेवड़ कला थाना कलियर कपड़ा बेचने काम करते थे। सोमवार की तड़के दोनों ऋषिकेश से लोडर वाहन से घर लौट रहे थे। बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी रोह पुल के पास पहुंचते ही सामने से आई तेज रफ्तार कार ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे दीपक और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज से चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed