{"_id":"69ef54e8dde7d939d906329f","slug":"the-drivers-body-was-trapped-after-the-accident-and-was-taken-out-by-cutting-the-cabin-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148055-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हादसे के बाद फंसा चालक का शव, केबिन काटकर बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हादसे के बाद फंसा चालक का शव, केबिन काटकर बाहर निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में भूपतवाला फ्लाईओवर पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक कृष्णवीर पुत्र विनोद निवासी मुरादनगर गाजियाबाद की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि चालक का शव वाहन के अगले हिस्से में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से घंटों मशक्कत कर शव को बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात करीब एक बजे की है। भूपतवाला फ्लाईओवर पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। माना जा रहा है कि ट्रक की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मायापुर फायर स्टेशन से दमकल की टीम को बुलाया गया। ट्रक चालक का शरीर केबिन के अगले हिस्से में गंभीर रूप से फंस चुका था। दमकल कर्मियों ने आयरन कटर और अन्य रेस्क्यू उपकरणों से ट्रक के अगले हिस्से को काटा और काफी प्रयासों के बाद चालक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान कृष्णवीर पुत्र विनोद निवासी मुरादनगर गाजियाबाद के रूप में हुई। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X