{"_id":"69ef4aa8271283c2850f6ca0","slug":"training-of-new-soldiers-started-ssp-increased-enthusiasm-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148050-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नए जवानों का प्रशिक्षण शुरू, एसएसपी ने बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नए जवानों का प्रशिक्षण शुरू, एसएसपी ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। जनपद पुलिस में नवनियुक्त जवानों के लिए नौ माह का प्रशिक्षण सत्र विधिवत शुरू हो गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने 209 पुरुष और दो महिला रिक्रूट जवानों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रशिक्षु जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासित और मर्यादित बल है, जिसकी गरिमा बनाए रखना हर पुलिसकर्मी की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातें ही भविष्य में बेहतर पुलिस अधिकारी बनने की मजबूत नींव साबित होंगी। जवानों को हर परिस्थिति में ईमानदारी, संयम और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की सीख दी गई।
भीषण गर्मी को देखते हुए एसएसपी ने स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी रिक्रूट्स को पर्याप्त पानी पीने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी। कहा कि कठिन शारीरिक प्रशिक्षण के दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। नौ माह के इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जवानों को शारीरिक दक्षता, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों और व्यावहारिक पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को सक्षम, जिम्मेदार और संवेदनशील पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करना है। इस दौरान सीओ लाइन सुरेंद्र प्रसाद बलूनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X