{"_id":"69ef4983b8846460df0afc9c","slug":"fire-broke-out-in-the-transformer-firefighters-saved-the-cowshed-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148051-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर कर्मियों ने गौशाला को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर कर्मियों ने गौशाला को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित निर्मल बाग के पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से पास स्थित आश्रम की गौशाला की ओर बढ़ने लगी, लेकिन मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, रविवार की रात करीब 11:26 बजे सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कृष्णा नगर में निर्मल बाग के निकट ट्रांसफार्मर में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी राहुल शर्मा, मातबर सिंह, दीपाली वर्मा, काजल मौके के लिए रवाना हुए। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल रहा था और आग की लपटें गौशाला की दिशा में बढ़ रही थीं।
टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर मॉनिटर ब्रांच की मदद से आग बुझाना शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि फायर कर्मियों की तत्परता के चलते आग गौशाला तक नहीं पहुंच सकी, जिससे वहां मौजूद पशुओं और आश्रम परिसर को सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट और फाल्ट होना बताया जा रहा है। जांच की जा रही है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X