{"_id":"69e6fd414eac9774ea07ceda","slug":"video-house-cars-of-youth-from-amritsar-set-on-fire-in-canada-slogans-written-on-wall-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनाडा में अमृतसर के युवक के घर और गाड़ियों को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कनाडा में अमृतसर के युवक के घर और गाड़ियों को लगाई आग
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में प्रवासी भारतीय से जुड़े एक मामले ने चिंता बढ़ा दी है। अमृतसर मूल के युवक हरप्रीत सिंह के घर और उसकी गाड़ियों को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया ओर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी । घटना के समय युवक घर के अंदर मौजूद था।
जानकारी के अनुसार हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगाने की कोशिश की। इनमें से दो वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग तेजी से फैली, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया, जिससे घर को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।
घटना का एक गंभीर पहलू यह भी सामने आया है कि हमलावरों ने घर की दीवार पर गो बैक जैसे नारे लिखे।
पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध आग लगाते समय झुलसता हुआ भी दिखाई दे रहा है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।