{"_id":"69eb23abe56db9244c03a22b","slug":"young-man-murdered-in-nandgarh-village-jind-body-hidden-inside-bed-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद के नंदगढ़ गांव में युवक की हत्या: शव बेड में छुपाया, 2 भाइयों में सबसे छोटा था मृतक; पुलिस मौके पर पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद के नंदगढ़ गांव में युवक की हत्या: शव बेड में छुपाया, 2 भाइयों में सबसे छोटा था मृतक; पुलिस मौके पर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार
डीएसपी ऋषभ सोढ़ी और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गांव के एक युवक की हत्या कर उसके शव को बेड में छुपा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नंदगढ़ निवासी 40 वर्षीय चांद के रूप में हुई है। चांद अविवाहित था और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। बताया जा रहा है कि वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के अंदर से बदबू आई। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल (स्टेट फॉरेंसिक लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ऋषभ सोढ़ी और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X