{"_id":"69eb6f12f95496b55008af84","slug":"accused-arrested-for-stealing-iron-rods-from-under-construction-hospital-roorkee-news-c-5-1-drn1027-954175-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: निर्माणाधीन अस्पताल से सरिया चोरी कर रहे आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: निर्माणाधीन अस्पताल से सरिया चोरी कर रहे आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोग्यम अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग से सरिया चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के कब्जे से 30 किलो चोरी किया गया सरिया बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को आरोग्यम अस्पताल के सुरक्षाकर्मी सुपरवाइजर बिजेंद्र और सुरक्षा गार्ड लोकेश ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि एक युवक एमबीबीएस बिल्डिंग की दीवार के पास से सरिया चोरी करने की कोशिश कर रहा था। संदेह होने पर जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने भगवानपुर पुलिस की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव कुमार, निवासी शेरकोट, बिजनौर के रूप में हुई है जो वर्तमान में भगवानपुर के सिसौना गांव में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया सरिया बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X