सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire breaks out in AC wiring at PNB

Roorkee News: पीएनबी में एसी वायरिंग में लगी आग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in AC wiring at PNB
विज्ञापन
शहर के बीटी गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शुक्रवार दोपहर एसी की वायरिंग में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया।
Trending Videos




बताया गया कि बैंक परिसर में लगे एसी की वायरिंग में अचानक चिंगारी उठी जिसके बाद आग ने आसपास की अन्य वायरिंग को भी चपेट में ले लिया। आग लगते ही कुछ कर्मचारी बाहर की ओर दौड़ पड़े जबकि अन्य कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बैंक कर्मचारियों ने काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया था। दमकलकर्मियों ने स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित करते हुए आग बुझाई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने की खबर फैलते ही बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed