{"_id":"69efa764aee91e285a0cfb1d","slug":"police-are-conducting-raids-to-search-for-thieves-roorkee-news-c-5-1-drn1027-957654-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चोरों की तलाश के लिए पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चोरों की तलाश के लिए पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने लाठरदेवा हुन गांव में शादी में गए परिवार के मकान में चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं धारदार हथियार लगने से घायल हुए मकान मालिक का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों को खंगाला है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा हुन गांव निवासी जोगिंदर कुमार का परिवार शनिवार रात को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात के करीब 11 बजे मकान मालिक जोगिंदर जैसे ही वापस आकर मकान में घुसा तो उन्होंने घर से दो चोरों को भागते हुए देखा। जोगिंदर चोरों से भिड़ गए। इस बीच एक चोर ने धारदार हथियार से उसके चेहरे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। चोर आभूषण व नकदी लेकर भाग गए थे। पुलिस ने लाठरदेवा निवासी रोशन को चिह्नित कर उसके व अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि एक बदमाश को चिह्नित कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य आरोपियों को चिह्नित कर उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले और आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X