{"_id":"69efa57cab49478e7601fe3b","slug":"three-gangsters-arrested-for-animal-slaughter-roorkee-news-c-5-1-drn1027-957648-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पशु कटान में तीन गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पशु कटान में तीन गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुड़की कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु कटान और पशु क्रूरता जैसी घटनाओं में शामिल गैंग पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने पशु कटान और पशु क्रूरता के मामलों में संलिप्त पांच अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई शुरू की थी। इसी क्रम में तीन आरोपियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नौशाद निवासी जौरासी जबरदस्तपुर रुड़की, परवेज निवासी इमली रोड रुड़की और साहिल निवासी धोबी वाली गली, इमली रोड रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X