{"_id":"69eb69d42e6020b3c2035938","slug":"theft-worth-lakhs-at-a-caterers-shop-in-sakauti-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105649-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सकौती में केटर्स की दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सकौती में केटर्स की दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दौराला। सकौती में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक कैटर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है।
मटौर निवासी नील कमल की सकौती में नील कमल कैटर्स के नाम से दुकान है। बताया गया कि दुकान के पीछे की ओर एक गेट लगा था। चोरों ने पहले गेट के नीचे से कुंबल (सुराख) किया और अंदर घुसकर गेट को खोल लिया। इसके बाद दुकान में रखी चीनी, सिगरेट, सॉफ्ट ड्रिंक समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। साथ ही गल्ले में रखे 2600 रुपये भी लेकर भाग निकले। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। दुकान का सामान बिखरा हुआ था।
सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि इसी दुकान के बराबर में किसान एग्रीकल्चर के नाम से भी दुकान है। यहां पिछले 15 दिनों के अंदर तीन बार चोरी की वारदात हो चुकी है। इससे स्थानीय व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस की गश्त प्रभावी नहीं हो रही है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X